आईजीआई एयरपोर्ट पर 14 करोड़ की हेरोइन के साथ युगांडा की महिला को कस्टम ने पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आईजीआई एयरपोर्ट पर 14 करोड़ की हेरोइन के साथ युगांडा की महिला को कस्टम ने पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर 14 करोड़ की हेरोइन के साथ कस्टम की टीम ने युगांडा की महिला को पकड़ा है। महिला अपने लगेज में पाउडर छुपाकर दुबई से दिल्ली आई थी।
                 कस्टम की टीम ने विदेशी ड्रग्स तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर युगांडा की रहने वाली एक महिला को इंटरसेप्ट किया। उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से दो किलो 20 ग्राम फ़ाईन क्वालिटी की हेरोइन बरामद किया गया।
                 कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि जब यह इंटरनेशनल फ्लाइट से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पर उतरी, तो वहां पर मौजूद कस्टम की टीम को इसके साथ मौजूद बैग पर संदेह हुआ.। जब उसकी बारीकी से जांच की गई तो उसके अंदर सफेद पाउडर भरा हुआ मिला।  उसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हेरोइन को जब्त करके विदेशी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. इंटरनेशनल मार्किट में इस हेरोइन की कीमत 14.14 करोड़ रुपये आंकी गई है।
                अधिकारियों का कहना है कि विदेशी महिला को एनडीपीएस ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले रविवार को केन्या की एक महिला को जयपुर इंटरनेशन एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। उसके पास से भी दो किलोग्राम के करीब हेरोइन पकड़ी गई थी। उसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
             अधिकारियों ने बताया कि 33 साल की महिला एयर अरेबिया की फ्लाइट्स से शारजाह में बैठी थी। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी था। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने लुक आउट सर्कुलर के मुताबिक, उगांडा की उस महिला ने वीजा आवेदन में उन्हीं नंबरों को दिया था, जो 13 नवंबर को दिल्ली एय़रपोर्ट पर पकड़ी गई थी। उनके पास से 90 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई थी।
             हाल ही में मुंबई कस्टम की खुफिया यूनिट ने केन्या की कई महिलाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर संदेह के आधार पर रोका था। इन महिलाओं के पास 3.85 किलोग्राम सोना था, जिसकी क़ीमत लगभग 1.55 करोड़ है। यह सोना कॉफी फ्लास्क में छिपाकर लाया गया था। साथ ही फुटवियर और हेयर क्लचर में रखा गया था।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox