अहमदाबाद में छात्र की चाकू मारकर हत्या, सांप्रदायिक तनाव और हिंसक प्रदर्शन से क्षेत्र में बवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अहमदाबाद में छात्र की चाकू मारकर हत्या, सांप्रदायिक तनाव और हिंसक प्रदर्शन से क्षेत्र में बवाल

अहमदाबाद/अनीशा चौहान/- गुजरात के अहमदाबाद से एक चौंकाने वाली और भयावह घटना सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसी स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाला छात्र है। मंगलवार को हुए इस हमले के बाद घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की।

अहमदाबाद के खोखरा स्थित स्कूल में हुई इस घटना में 15 वर्षीय छात्र नयन की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र ने विवाद के चलते नयन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल नयन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है और किशोर कानून (जुवेनाइल जस्टिस एक्ट) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

सांप्रदायिक तनाव और हिंसक प्रदर्शन
हत्या की यह वारदात सांप्रदायिक तनाव का कारण बन गई है। नयन सिंधी समुदाय से था जबकि आरोपी मुस्लिम समुदाय से है। इस घटना के बाद बुधवार को गुस्साए परिजनों, सिंधी समाज, हिंदू संगठनों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्कूल में जमकर बवाल किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, बसों पर पथराव किया और कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। अभिभावकों का कहना है कि दोनों छात्रों के बीच नॉनवेज भोजन को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में गंभीर झगड़े में बदल गया।

पुलिस कार्रवाई और अभिभावकों की मांग
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्कूल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जेसीपी और डीसीपी स्तर के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। बावजूद इसके, आक्रोश कम होता नहीं दिख रहा। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। उन्होंने मांग की है कि आरोपी छात्र के साथ-साथ स्कूल के प्रिंसिपल और प्रबंधन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने स्थानीय समुदाय में गहरा आक्रोश और तनाव पैदा कर दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox