अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार और कैंटर टकराने से पांच की दर्दनाक मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार और कैंटर टकराने से पांच की दर्दनाक मौत

-सुबह का सन्नाटा टूटा चीख-पुकार में

उत्तर प्रदेश/उमा सक्सेना/-   उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ज़िले में मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दिल्ली–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अकराबाद क्षेत्र में तेज़ रफ्तार कार और कैंटर की टक्कर के बाद दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। इस घटना में चार दोस्तों समेत कुल पाँच लोगों की ज़िंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

टायर फटते ही अनियंत्रित हुई कार

जानकारी के अनुसार, हाथरस ज़िले के सिकंदराराऊ कस्बे से पाँच दोस्त एक पुरानी कार में अलीगढ़ की ओर आ रहे थे। सुबह लगभग साढ़े पाँच बजे गोपी फ्लाईओवर पर अचानक गाड़ी का अगला टायर फट गया। संतुलन बिगड़ते ही कार डिवाइडर पार करके सामने से आ रहे कैंटर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज़ थी कि कुछ ही पलों में दोनों वाहनों के अगले हिस्सों में आग भड़क उठी।

स्थानीय लोगों ने बचाई एक जान

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार का ड्राइवर सीट पर बैठा युवक खिड़की से बाहर लटक गया। राहगीरों ने शीशा तोड़कर उसे बाहर खींचा और जान बचाई। तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। करीब 45 मिनट बाद पहुँची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक चार युवक और कैंटर चालक जिंदा जल चुके थे।

दोस्तों ने चंदे से खरीदी थी कार

हादसे में मारे गए चारों युवक करीब चार महीने पहले चंदा इकट्ठा कर एक सेकेंड-हैंड कार खरीदी थी। हादसे की जांच में पता चला कि वाहन की रफ्तार 120 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच थी। वहीं कैंटर की गति लगभग 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई। दुर्घटना के बाद परिवहन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुँचकर तकनीकी जांच की और प्राथमिक कारण टायर फटना और अधिक गति बताया।

जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे दोस्त

मृतकों के परिजनों ने बताया कि सोमवार रात सभी दोस्त सिकंदराराऊ में एक जन्मदिन समारोह में शामिल हुए थे। पार्टी के बाद देर रात तक वे कार घुमाते रहे। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने तेज़ रफ्तार वाहन चलते देख भी उन्हें रोका नहीं, वरना यह दुर्घटना टल सकती थी।

अतीत में भी हुए हैं ऐसे हादसे

अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों में आग लगने से पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। 2009, 2017 और 2018 में अलग-अलग स्थानों पर ऐसी घटनाओं में लोग जिंदा जल चुके हैं।

शोक में स्थगित हुआ रामलीला महोत्सव

नगर के चार युवकों की असामयिक मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है। मंगलवार से शुरू होने वाले रामलीला महोत्सव का उद्घाटन कार्यक्रम भी शोक में स्थगित कर दिया गया। आयोजकों ने बताया कि अब बुधवार को गणेश पूजन के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox