नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक की होली मिलन समारोह के दौरान अचानक मौत हो गई थी। बताया जा रहा था कि सतीश की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वहीं अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने चौंकाने वाला नया खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सतीश कौशिक की मौत संदिग्ध परिस्थितों में हुई है और फॉर्म हाउस में जांच के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक दवाइयां मिली है।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जब दिल्ली पुलिस की टीम ने फार्म हाउस में जाकर जांच की तो पुलिस को कुछ ’आपत्तिजनक दवाइयां’ बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस सतीश कौशिक की डिटेल पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। इसी के बाद ही सारी तस्वीर साफ हो पाएगी।
पुलिस ने होली पार्टी में आये मेहमानों की लिस्ट की तैयार
इसी के साथ बता दें कि पुलिस ने होली की पार्टी में आये मेहमानों की लिस्ट भी तैयार की है जो उस वक़्त फार्महाउस में मौजूद थे। पुलिस उस उद्योगपति से भी पूछताछ करना चाहती है जो सतीश कौशिक की मौत के बाद से फ़रार हैं। पुलिस द्वारा जांच में ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फॉर्म हाउस पर मिले आपत्तिजनक दवाइयों के पैकेट किसके लिए और क्यों आए थे? क्या इनका सतीश कौशिश से कोई संबंध तो नही था?
दिल्ली में दोस्त की होलो पार्टी में आए थे सतीश कौशिक
बता दें कि सतीश कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के फॉर्म हाउस में होली पार्टी के लिए आए थे। इसी दौरान उनकी तबियत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक एक्टर की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। वहीं सतीश कौशिक के अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमे में हैं। कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने वाले सतीश कौशिश इस दुनिया में नहीं रहे। वहीं सतीश को अंतिम विदाई देने के लिए सलमान खान, अनुपम खेर, जावेद अख्तर, रणबीर कपूर समेत बी टाउन के तमाम सितारे उनके घर पहुंचे थे।


More Stories
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात
हरियाणा की बेटी भावना कौशिक ने रचा इतिहास, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर परीक्षा में हासिल की शानदार रैंक
दिल्ली में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: दो चोर और एक रिसीवर गिरफ्तार
23 लाख की लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
एक दिन, तीन मैराथन—बहादुरगढ़ के धावकों ने दिखाया दम, हर मंच पर जीते दिल
उत्तर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लुटेरे और झपटमार गिरफ्तार