अब संसद भवन तक पंहुचा कोरोना, 400 से ज्यादा कर्मियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब संसद भवन तक पंहुचा कोरोना, 400 से ज्यादा कर्मियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

-दिल्ली में कोरोना पर दिल्ली सरकार ने कहा डरने की जरूरत नही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली़/भावना शर्मा/- दिल्ली में अब कोरोना ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है और अब संक्रमण संसद भवन तक पहुंच चुका है. 6 और 7 जनवरी को संसद में काम करने वाले कर्मचारी, सुरक्षाकर्मियों को कोविड टेस्ट हुआ था जिसमें से 400 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देशभर में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। दिल्ली में सीएम केजरीवाल ने कहा कि डरने की जरूरत नही है सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,41,986 नए मामले सामने आए हैं। नए मामले आने के बाद देशभर में सक्रिय मामले बढ़कर 4,72,169 हो गए हैं। महज एक दिन पहले यानि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1,17,100 मामले सामने आए थे. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 11 दिन में कोरोना के दैनिक मामले 21 फीसदी तक बढ़ गए हैं।

वहीं दिल्ली में कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गई है। एक दिन में संक्रमण के मामलों में 3 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 48178 पर पहुंच गई हैं। संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना के 41,434 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 13 लोगों की मौत भी हुई है।

यही वजह है कि महाराष्ट्र में उद्धव सरकार से सख्त पाबंदियां लागू कर दी है। नई पाबंदियों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, मैं दोहराता हूं कि हम अनावश्यक भीड़ को कम करना चाहते हैं लेकिन कोई तालाबंदी नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, कोई भी प्रतिबंध तब तक प्रभावी नहीं होगा जब तक कि हम सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते। मेरा आपसे अनुरोध है कि लक्षणों के प्रति सतर्क रहें और जल्द से जल्द मेडिकल सलाह लें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox