नई दिल्ली/- कांग्रेस नेता राज बब्बर ने केंद्र की मोदी सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना को क्रांति बताते हुए कहा कि इसमें आधी से ज्यादा खाता धारक महिलाएं हैं। पूर्व सांसद राज बब्बर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, पीएम जन धन योजना (च्डश्रक्ल्) ने 8 साल पूरे कर लिए। लोगों तक पैसा और मदद सीधे बिना किसी के दखल के पहुंचे, ये क्रांति है। आधी से ज़्यादा खाताधारक महिलाएं हैं।’’कांग्रेस नेता ने मौजूदा सरकार की ’जन-धन योजना’ की पूर्ववर्ती मनमोहन सरकार की योजना ’आपका पैसा आपके हाथ’ से तुलना भी कर दी।
उन्होंने आगे कहा, ’’ऐसी योजना ’आपका पैसा आपके हाथ’ के नाम पर मनमोहन सरकार में भी शुरू हुई थी। मौजूदा सरकार ने कार्यन्वयन यकीनन बेहतर किया।’’ राज बब्बर लंबे समय से कांग्रेस में हैं। फिलहाल वे पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं लेकिन कांग्रेस के असंतुष्ट धड़े ळ-23 के सदस्य हैं। इस समूह के दो सदस्य- कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद पार्टी छोड़ चुके हैं।


More Stories
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 300 नई पुलिस चौकियों का प्लान
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ