नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – सिगरेट पीना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता हैं। कई लोगों को सिगरेट पीने की लत इतनी गंदी लग जाती है कि, वह चाह कर भी इससे पीछा नही जुड़ा सकते। चाहे वह कितनी भी कोशिश कर ले। आप तो जानते ही होंगे कि, सिगरेट सेहत के लिए हानिकारक तो होती ही है बल्कि, सिगरेट से केंसर जैसी बीमारी भी पैदा होती हैं। इसके अलावा इससे कई प्रकार की परेशानियां भी होती हैं। जो की जानलेवा हो सकती हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि, आप कुछ घरेलु टिप्स को फोलो करके आप सिगरेट की लत को हमेशा के लिए छोड़ सकते हैं।
दुध- यदि आप सिगरेट हमेशा के लिए छोडना चाहते है तो रोज़ाना दुध का सेवन करें, दुध सिगरेट की तलब को कम करने में मदद करता है। जब भी आपको क्रेविंग हो रही हो तो आप एक कप दुध पी ले। फिर आपको कोई भी चीज़ लेने की ज़रुरत नही पड़ेगी।
विटामिन C- अगर आप सिगरेट हमेशा के लिए छोडना चाहते है तो विटामिन C की मात्रा अधिक वाले फल जैसे- संतरा, किवी, अमरुद, आलुबुखारा, केला, स्ट्रॉबेरी और मौसमी का सेवन करें। इन फलों से आपकी क्रेविंग खत्म होती हैं। और आप सेहत भी अच्छी रहती हैं।
पनीर- कच्चा पनीर सेहत के लिए काफी फायदेंमंद होता है। इसे खा कर आपको काफी देर तक भुख भी नही लगती। जब भी आपको सिगरेट पीने का मन करे तो आप एक पनीर की एक स्लाइज़ खा ले। इससे आपकी सिगरेट की क्रेंविंग भी खत्म हो जाएगी।
सौंफ- जिस भी व्यक्ति को सिगरेट या फिर तंबाकू खाने की आदत होती है। उसे सौंफ खाना चाहिए। यह आपके डायजेशन को तो बेहतर रखेगी ही बल्कि आपकी सिगरेट और तंबाकू की आदत को भी खत्म कर देगी।
आपको बता दें कि, सिगरेट में निकोटिन होता है, जो सिर्फ 40 मिनीट तक शरीर पर असर करता हैं। इसका असर खत्म होते ही, व्यक्ति को दोबारा सिगरेट पीने की लत लगती हैं। इसी चक्कर में व्यक्ति को सिगरेट की लत लग जाती है और उसे पता ही नही लगता। तो ज्ल्द ही हमारी बताई गई टिप्स को फोलो कर सिगरेट की लत को हमेशा के लिए छोड़े और अपने जीवन को स्वस्थ्य बनाए।


More Stories
बीपीएमएस के 36 वें निःशुल्क कैंप में 125 मरीजों की ओपीडी, 35 का होगा नेत्र आपरेशन
बठिंडा में तनावपूर्ण हालात, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस छोड़कर भीड़ तितर-बितर
Rojgar Mela 2026: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 98K+ पदों पर भर्ती
भारत बनाएगा ‘एवरेस्ट रेंज’ हेलिकॉप्टर, पीएम मोदी ने की ऐतिहासिक घोषणा
आज का मौसम: दिल्ली में यू-टर्न, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से बदला मिजाज
दिल्ली स्कॉर्पियो केस में आरोपी के पिता की सफाई, कहा- ‘शर्मिंदा हूं’