होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला               

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-युवक की मौत के बाद इलाके में बढ़ी चौकसी

नई दिल्ली/उत्तम नगर/उमा सक्सेना/-   पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र की  हस्तसाल कॉलोनी में होली के मौके पर हुई एक मामूली कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया, जिसके चलते एक युवक की जान चली गई और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत उस समय हुई जब घर की छत पर खेल रही लगभग 11 वर्ष की एक बच्ची द्वारा फेंका गया पानी से भरा गुब्बारा नीचे सड़क से गुजर रही एक महिला के पास जाकर फट गया। गुब्बारे से पानी के छींटे पड़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। 

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोग बच्ची के घर तक पहुंच गए, जहां बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। इसी दौरान मारपीट और हंगामे की घटना सामने आई, जिसमें 26 वर्षीय युवक तरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो जाने से मामला और संवेदनशील हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात कर दिया। 

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं यह भी कहा है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox