न्यूयार्क/शिव कुमार यादव/- गाजा पर इजरायल के हमले के विरोध में अमेरिका में बड़े पैमाने पर प्रोटेस्ट हो रहे हैं। स्टूडेंट्स सड़कों पर हैं और अमेरिका की कुछ यूनिवर्सिटी में इजरायल समर्थक और विरोधी समूहों के बीच हिंसक झड़प भी हुई है। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन प्रोटेस्ट को लेकर बेहद कड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि हमें अमेरिका में जिहाद नही चाहिए। अच्छा हो की यहां रहने वाले लोग समझ जाए की अमेरिका क्या चाहता है।


अमेरिका में इजरायल विरोधी प्रोटेस्ट पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमें अमेरिका में जिहाद नही चाहिए। कोलंबिया यूनिवर्सिटी की एक बिल्डिंग पर फिलिस्तीन समर्थक स्टूडेंट्स ने कब्जा कर लिया था, जिस तरह से न्यूयॉर्क पुलिस ने इन छात्रों को सबक सिखाया, इसे देखने में बहुत मजा आया। ट्रंप ने इन प्रदर्शनकारियों को पागल और हमास हमदर्द बताते हुए कहा कि हमें अमेरिका में जिहाद की जरूरत नहीं है।

’हमें अमेरिका में जिहाद नहीं चाहिए’
2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लकिन पार्टी की ओर से उम्मीदवार ट्रंप ने कहा कि क्या किसी भी परिस्थिति में हमें गाजा जैसे हमास नियंत्रित आतंकी गढ़ से हजारों शरणार्थियों को अमेरिका लाना चाहिए। हम ये नहीं कर सकते। हमें अपना देश भी चलाना है। ये देश अच्छा रहना चाहिए। हमारा देश संकट में है।

ट्रंप ने कहा कि अगर हम ये चुनाव नहीं जीते, मुझे नहीं लगता कि हमारा देश बचेगा। मैंने कभी ये सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया लेकिन मुझे लंबे समय से ऐसा महसूस हो रहा था। मुझे सच में लगता है कि हमारा देश नहीं बचेगा, ऐसे बहुत सारे मुस्लिम देश हैं, जिनका हमें सामना करना है। हमें अमेरिका में जिहाद नहीं चाहिए. हम नहीं चाहते कि हमारे महान शहर आतंकवाद का गढ़ बन जाएं।
ट्रंप ने कहा कि एक बार राष्ट्रपति बन जाने के बाद मैं दोबारा ट्रैवल बैन पर काम करूंगा। शरणार्थियों के अमेरिका के आने पर रोक लगेगी और आतंकियों को इस देश से दूर रखा जाएगा।


More Stories
इंस्टाग्राम पर हथियार दिखाकर रील बनाने वाला युवक हिरासत
36 घंटे की घेराबंदी के बाद शातिर झपटमार गिरफ्तार
झुग्गी बस्ती में भीषण आग, दिल्ली पुलिस और दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
द्वारका में स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, फरार घोषित अपराधी योगेश उर्फ टिल्लू गिरफ्तार
द्वारका में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, कार से 1500 क्वार्टर बरामद
अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी