मानसी शर्मा /- देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल एक्ट्रेस के जेठ-जठानी ने तलाक लेने का फैसला किया था। जिसके बाद सोफी टर्नर ने अपनी बेटियों की कस्टडी को लेकर कहा था कि उसके पति उनकी बेटियों को उनके पास नहीं आने दे रहे है। लेकिन इन सब के बीच अब खुद सोफी के पति जो जोनस ने इन सभी बातों को खारिज किया है।
सोफी-जोनस नहीं ले रहे तलाक!
दरअसल पॉप गायक जो जोनास ने सोफी टर्नर संग अपने तलाक के मामले को खारिज करने का फैसला किया है। इसके अलावा कपल ने एक साथ बच्चों की कस्टडी को लेकर बीच का रास्ता निकाला है। खबरों के अनुसार, कपल हर मसले को शांति से हल करने के बारे में सोच रहा है और किसी भी तरह के सोशल पब्लिसिटी से बचना चाह रहा है। इस समझौते के बाद बेटियां एक समय में लगभग दो सप्ताह तक अपने माता-पिता के साथ रहेंगी।
कपल का परिवार भी इस फैसले से खुश नजर आ रहा है। वहीं खबर है कि सोफी ने देसी गर्ल को इंस्टाग्राम पर अन फॉलो कर दिया है। बात करें जो जोनस और सोफी टर्नर तो कपल की दो बेटियां हैं, विला और डीजे। अभी हाल ही में सोफी टर्नर ने अपनी तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था और इस खबर ने उनके फैंस और उनके अपनों के बीच हलचल मचा दी।


More Stories
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान
चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा युवक को द्वारका पुलिस ने धर दबोचा
वेदांता पावर प्लांट हादसे पर अमित जोगी का बड़ा बयान, न्यायिक जांच और 1 करोड़ मुआवजे की मांग!
नजफगढ़ वार्ड में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती