मेनका गांधी का इस्कॉन पर बड़ा आरोप, बोली- कसाइयों को बेचता है गाय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेनका गांधी का इस्कॉन पर बड़ा आरोप, बोली- कसाइयों को बेचता है गाय

-इस्कॉन मंदिर प्रशासन ने किया पलटवार

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भाजपा सांसद मेनका गांधी ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्ण कॉन्शसनेस (इस्कॉन) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होने एक वीडियों जारी कर कहा कि भारत में इस समय सबसे बड़ा धोखेबाज संगठन इस्कॉन है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्कॉन अपनी गौशालाओं की गायों को कसाइयों को बेचता है। हालांकि, इन आरोपों का इस्कॉन ने भी अपना जवाब दिया है। इस्कॉन प्रशासन ने इन आरोपों को ’निराधार और झूठा’ करार दिया है।  

 पूर्व केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी पशु कल्याण के मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर मुखर रहती हैं। वीडियो में मेनका को कहते हुए सुना जा सकता है कि भारत में इस समय सबसे बड़ा धोखेबाज इस्कॉन है। उन्होंने गौशालाएं स्थापित कीं, जिन्हें चलाने के लिए उन्हें सरकार की तरफ से अनगिनत फायदे मिलते हैं। उन्हें बड़ी जमीनें मिलती हैं।

एक गौशाला की यात्रा को लेकर किया दावा
उन्होंने आंध्र प्रदेश में इस्कॉन की एक गौशाला की अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में, अनंतपुर गौशाला का दौरा किया था। वहां एक भी सूखी गाय नहीं मिली। सभी डेयरी हैं। वहां एक भी बछड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि सभी को बेचा दिया गया था।

हरे राम हरे कृष्ण गाते हैं
मेनका गांधी ने कहा कि इस्कॉन अपनी सभी गायों को कसाइयों को बेच रहा है। कोई और ऐसा नहीं करता है जितना वे करते हैं। वे सड़कों पर ’हरे राम हरे कृष्ण’ गाते हैं। फिर वे कहते हैं कि उनका पूरा जीवन दूध पर निर्भर है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि शायद, किसी ने भी कसाइयों को उतने मवेशी नहीं बेचे हैं, जितने इस्कॉन ने बेचे थे। उन्होंने कहा कि अगर यह लोग ऐसा कर सकते हैं तो और लोगों से क्या उम्मीद कर सकते हैं।

इस्कॉन ने किया पलटवार
वहीं, इस्कॉन ने आरोपों को निराधार और झूठा बताया। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंद दास ने कहा कि इस्कॉन न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर गाय और बैल की रक्षा और देखभाल में सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां गायों और बैलों की जीवनभर सेवा की जाती है, न कि उन्हें कसाइयों को बेचा जाता है, जैसा कि आरोप लगाया गया है।

60 से ज्यादा गौशालाएं चला रहा संगठन
मंदिर प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा कि इस्कॉन दुनिया के कई हिस्सों में गायों का संरक्षण कर रहा है, जहां पर गोमांस एक मुख्य भोजन है। इस्कॉन ने कहा, ‘हम मेनका गांधी के बयान से हैरान हैं क्योंकि वे हमेशा ही इस्कॉन की शुभचिंतक रही हैं।’ प्रशासन ने कहा कि भारत में इस्कॉन 60 से ज्यादा गौशालाएं चला रहा है। यहां पर सैकड़ों की संख्या में गायों और बैलों की रक्षा की जाती है। उनकी पूरी जिंदगी देखभाल भी होती है। इस्कॉन की गौशालाओं में आने वाली गाय वह होती हैं, जो वध से बचाई गई होती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox