मानसी शर्मा /- राहुल गांधी इन दिनों मिजोरम की यात्रा पर है। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, “कुछ महीने पहले मैं मणिपुर गया था। मणिपुर के विचार को भाजपा ने नष्ट कर दिया है। अब वह एक राज्य नहीं बल्कि दो राज्य हैं। लोगों की हत्याएं की गई हैं, महिलाओं से छेड़छाड़ की गई और बच्चों की हत्या कर दी गई लेकिन प्रधानमंत्री को वहां यात्रा करना महत्वपूर्ण नहीं लगा।
राहुल गांधी ने कहा कि कुछ महीने पहले मैं पूरे भारत में चला, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, हम लगभग 4000किलोमीटर चले। आज हम 2किमी चले लेकिन जो संदेश मैं देना चाहता था वह वही है जो मैंने तब दिया था। भारत जोड़ो यात्रा का विचार एक ऐसा भारत था जो एक-दूसरे और खुद का सम्मान करता है, जो सहनशील है, जो अन्य आदर्शों, अन्य धर्मों, अन्य संस्कृतियों से सीखता है और जो समग्र रूप से खुद से प्यार करता है लेकिन इस भारत के इस विचार पर भाजपा ने हमला किया है। वे देश में नफरत और हिंसा फैलाते हैं”
मणिपुर के विचार को भाजपा ने नष्ट कर दिया है
राहुल गांधी ने कहा कि कुछ महीने पहले मैं मणिपुर गया था। मणिपुर के विचार को भाजपा ने नष्ट कर दिया है। अब यह एक राज्य नहीं बल्कि दो राज्य हैं। लोगों की हत्याएं की गई हैं, महिलाओं से छेड़छाड़ की गई है और बच्चों की हत्या कर दी गई है लेकिन प्रधानमंत्री को वहां यात्रा करना महत्वपूर्ण नहीं लगता।
मैं चाहूंगा कि आप इस पर विचार करें- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यहां चुनाव होने जा रहे हैं और मैं चाहूंगा कि आप इस पर विचार करें कि राज्य सरकार ने 5 वर्षों में क्या किया है। आने वाली पीढ़ियों में नशीली दवाएं तेजी से फैल रही हैं। जब भाजपा आपकी संस्कृति, आपके धर्म, आपकी परंपराओं पर हमला करती है तो MNF पार्टी उनका समर्थन करती है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे