मानसी शर्मा /- हरियाणा के बहादुरगढ़ में रफ्तार का कहर देखने को मिला। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से क्रूजर गाड़ी टकरा गई। गुजरात से आये परिवार की एक बुजुर्ग महिला की मौतहो गई। हादसे में 11 घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
जानकारी के अनुसार में परिवार एक बुजुर्ग सदस्य की अस्थियां हरिद्वार की गंगा नदी में प्रवाहित करने जा रहा था।जाखोदा गांव के पास स्थित फ्लाईओवर के पास हादसा हुआ।घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक भेजा गया। मृतक महिला की पहचान गुजरात निवासी गीता के रूप में हुई।पुलिस मौके पर मामले की जांच में जुटी।


More Stories
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान
चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा युवक को द्वारका पुलिस ने धर दबोचा
वेदांता पावर प्लांट हादसे पर अमित जोगी का बड़ा बयान, न्यायिक जांच और 1 करोड़ मुआवजे की मांग!
नजफगढ़ वार्ड में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती