फॉग अलर्ट : घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, इस हफ्ते दिल्ली से पंजाब तक रहेगी धुंध की चादर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फॉग अलर्ट : घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, इस हफ्ते दिल्ली से पंजाब तक रहेगी धुंध की चादर

मानसी शर्मा /-  दिल्ली समेत कई राजयों में पिछले कुछ दिनों से कोहरे का सितम देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में दिसंबर खतम होने से पहले ही घने कोहरे की शुरूआत हो गई है। 27 दिसंबर यानि आज नई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर भारत में घना कोहरा देखने को मिला है। दिल्ली में कोहरे का आलम ये रहा कि सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। उत्तर भारत से सटे मध्य भारत के हिस्सों में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में कोहरे का हाल

मौसम विभाग की मानें तो सुबह 05:30 बजे सफदरजंग इलाके में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। वहीं दिल्ली के पालम इलाके में विजिबिलिटी 125 दर्ज की गई। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी घना कोहरा देखने को मिला। सड़कों पर वाहन चलाते हुए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अगर तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

यूपी का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के भी अलग-अलग शहरों में कोहरे का सितम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के बरेली में आज सुबह विजिबिलिटी 25 दर्ज की गई। वहीं, लखनऊ और प्रयागराज में भी विजिबिलिटी 25 रही। वाराणसी की बात करें तो यहां विजिबिलिटी 50 और झांसी में 200 मीटर दर्ज की गई। लखनऊ के तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई। वहीं राजस्थान के गंगानगर में विजिबिलिटी 50 मीटर, पंजाब के पटियाला में विजिबिलिटी 25 और अमृतसर के एयरपोर्ट इलाके में विजिबिलिटी जीरो मीटर दर्ज की गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox