नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और उनके साहस व समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरे की तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा, क्योंकि वे हमारे देश के लिए हर काम करते हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में जुटे इन वीरों की वजह से भारत निडर और मजबूत बना हुआ है। उन्होंने जवानों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को भी जाना।

इस अवसर पर वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को एयरबेस की रणनीतिक तैयारियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी