नजफगढ़ में प्रदूषण से निपटने के लिए हो रहे सार्थक प्रयास – सत्यपाल मलिक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में प्रदूषण से निपटने के लिए हो रहे सार्थक प्रयास – सत्यपाल मलिक

सांकेतिक तस्वीर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/ शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ में प्रदुषण की समस्या को देखते हुए रोशनपुरा वार्ड के पार्षद एवं दक्षिणी दिल्ली निगम के पूर्व उपमहापौर सत्यपाल मलिक ने कहा कि नजफगढ़ पूरे दिल्ली देहात की राजधानी है जिसकी देखभाल भी विशेष मायने रखती है। हालांकि पिछले 2 दिनों से नजफगढ़ में प्रदूषण का स्तर कुछ कम हुआ है। फिर भी नजफगढ़ निगम जोन में प्रदूषण से निपटने के लिए निगम की ओर से सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। पेड़ों व सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ मशीन द्वारा भी नजफगढ़ के मुख्य मार्गों सफाई की जा रही है ताकि धूल न उड़े।

श्री मलिक ने नजफगढ़ निगम जोन की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ प्रदुषण से निपटने के लिए निगम क्या-क्या कदम उठा रहा है इस पर अपनी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में प्रदुषण से निपटने के लिए 24 मैकेनिकल स्वीपर व 67 वाटर सिं्प्रकलर के माध्यम से साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है। एक दिन छोड़कर पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि पेड़ों पर जमी धूल कण साफ हो जाये और पेड़ों का विकास अवरुद्ध न हो। इसके अलावा ढलाव घरो से कूड़े को समय पर उठाया जा रहा है। अगर कहीं कूड़े में आग लगने की जानकारी मिलती है तो निगम कर्मी वहां पहुंचकर इसके खिलाफ मामला दर्ज कराते है। उन्होने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए आम लोगों को भी आगे आकर अपना सहयोग देना चाहिए। खाली प्रशासन के भरोसे प्रदुषण से नही निपटा जा सकता। साथ ही उन्होने कहा कि पहले की अपेक्षा लोगों में काफी जागरूकता आई है। जिसकारण प्रदुषण से निपटने मे काफी सहयोग मिल रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox