नजफगढ़ पुलिस ने एक सक्रिय स्नैचर-कम-ऑटो-लिफ्टर को पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ पुलिस ने एक सक्रिय स्नैचर-कम-ऑटो-लिफ्टर को पकड़ा

-आरोपी योगेश उर्फ जॉली नजफगढ़ थाने का बीसी है और स्नेचिंग, डकैती व शस्त्र अधिनियम के 5 मामलों में रहा है शामिल -आरोपी से एक चोरी की मोटर साईकिल बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने एक सक्रिय स्नैचर-कम-ऑटो-लिफ्टर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की है। आरोपी नजफगढ़ थाने का बीसी है और चोरी, स्नेचिंग, डकैती व शस्त्र अधिनियम के 5 मामलों में पहले शामिल रहा है।
                     इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि नजफगढ़ थाने के हवलदार दीपक गोयल व सिपाही राजेन्द्र जब गश्त कर रहे थे तो उन्हे मोटरसाईकिल पर संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसपर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह पुलिस के जवाब नही दे पाया। पुलिस ने जब मोटरसाईकिल की जांच की तो पता चला की वह चोरी की है और निहाल विहार क्षेत्र से चुराई गई है। पुलिस ने आरोपी योगेश उर्फ जॉली पुत्र राजिंदर निवासी धर्मपुरा, नजफगढ़, नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी नजफगढ़ थाने का बीसी है और उस पर नजफगढ़ व मोहनगार्डन थानों में पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox