नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- तिहाड़ जेल के अंदर शुक्रवार को बार फिर दो गुटों में गैंगवार छिड़ गई। जिसमें एक विचाराधीन कैदी की हत्या कर दी गई। दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई अन्य कैदियों को भी चोटें आई हैं। गंभीर घायल कैदी श्रीकांत उर्फ अप्पू को डीडीयू से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी आज रिहाई होने वाली थी। मामले में एसडीएम जांच के आदेश दे दिए गए है। इस घटना की सूचना के बाद कैदी के परिजनों ने हंगामा किया। हरीनगर पुलिस तिहाड़ जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
तिहाड़ जेल अधिकारियों के अनुसार श्रीकांत व विरोधी कैदियों के बीच कुछ दिनों से तनाव का माहौल चल रहा था। शुक्रवार सुबह जैसे ही विरोधी गुट को मौका मिला उन्होंने श्रीकांत पर नुकीली लकड़ी से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे जेल कर्मचारियों ने दोनों ही पक्षों को अलग किया। घायल श्रीकांत को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। श्रीकांत को दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2019 में नेताजी सुभाष प्लेस इलाके से एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उस पर हत्या, लूट व झपटमारी के मामले दर्ज थे।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे