छावला थाना पुलिस ने पकड़ी 300 कार्टन अवैध शराब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला थाना पुलिस ने पकड़ी 300 कार्टन अवैध शराब

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिला द्वारका पुलिस के अंतर्गत छावला थाना पुलिस ने घुम्मनहेड़ा मार्ग पर एक आईसर कैंटर से 300 कार्टन अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया है और टेम्पों को जब्त कर लिया है। उक्त अवैध शराब हरियाणा के बहादुरगढ़ से दिल्ली में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी।


इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि हरियाणा के बहादुरगढ़ से दिल्ली में सप्लाई के लिए उक्त शराब लाई जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कैंटर में अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है जिसपर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच आरंभ की रविवार को शाम आठ बजे के करीब घुम्मनहेड़ा मार्ग पर पुलिस ने एक कैंटर को आते देखा। जिसपर उसे रूकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक गाड़ी को लेकर भागने की कोशिश करने लगा जिसपर पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। गाड़ी की जांच करने पर उसमें 300 कार्टन अवैध शराब के मिले। पुलिस ने चालक को पकड़ कर उससे पूछताछ आरंभ की तो पता चला की आरोपी की पहचान सीनू पुत्र किरणपाल निवासी प्रेरणा बस्ती रेवला खानपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी से अवैध शराब की सप्लाई को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ पहले ही एक्साईज एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox