गोवा कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लोरेंको ने छोड़ी पार्टी 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गोवा कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लोरेंको ने छोड़ी पार्टी 

-टीएमसी में हो सकते है शामिल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पणजी/शिव कुमार यादव/- गोवा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अलेक्सो रेजिनाल्डो लोरेंको ने सोमवार को विधानसभा सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया, जिससे 40 विधानसभा सीटों में पार्टी की संख्या घटकर दो रह गई। कांग्रेस के दो अन्य नेताओं ने भी हाल ही में राज्य में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।
कांग्रेस ने पिछले सप्ताह आगामी राज्य चुनावों के लिए आठ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची घोषित की थी और इसमें लोरेंको का नाम भी शामिल था। दक्षिण गोवा जिले में कर्टोरिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोरेंको ने सोमवार दोपहर विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंप दिया। सूत्रों ने बताया कि बाद में उन्होंने कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष लोरेंको ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक, वह जल्द ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) में शामिल हो सकते हैं। 
इस महीने की शुरुआत में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक ने कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। कुछ महीने पहले पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी और टीएमसी में शामिल हो गए थे। 2017 गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। लेकिन 13 सीटें हासिल करने वाली भाजपा ने राज्य में सरकार बनाने के लिए कुछ क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ गठजोड़ करते हुए सरकार बना ली। लोरेंके के इस्तीफा देने के बाद अब विधानसभा में कांग्रेस के पास सिर्फ दो विधायक रह गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग की पूरी टीम जिसमें सीईसी और दो आयुक्त शामिल हैं, राज्य में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार शाम गोवा पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में चुनावों की घोषणा अगले साल जनवरी के पहले पखवाड़े में होने की संभावना है। चुनाव आयोग ने हाल ही में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब का दौरा किया था। सूत्रों ने कहा कि मुख्य चुनाव आयोग सुशील चंद्रा और आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडेय वाला आयोग अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान गोवा में राज्य चुनाव मशीनरी और राज्य प्रशासन के साथ चर्चा करेगा।
 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox