पौड़ी गढ़वाल/अनीशा चौहान/- आपदा काल में अधिकारियों की लापरवाही और फोन न उठाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसी को लेकर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने पौड़ी में एक रियलिटी चेक किया।
पत्रकारों ने जब शिकायत उठाई कि अधिकारी संकट की घड़ी में फोन नहीं उठाते, तो कमिश्नर ने मौके पर ही वन विभाग के एक अधिकारी को फोन मिलाया। सरकारी नंबर से की गई कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अपने निजी नंबर से कॉल किया, तो अधिकारी ने तुरंत फोन उठा लिया।
कमिश्नर ने इस व्यवहार पर नाराजगी जताई और सख्त लहजे में अधिकारी को समझाया कि आपदा काल में किसी भी कॉल को नज़रअंदाज़ करना गैरजिम्मेदारी है। उन्होंने साफ कहा कि जनता और प्रशासन की सुरक्षा से जुड़ा हर फोन कॉल जरूरी होता है, और अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहना चाहिए।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे