एशियन गेम्स 2023: महिला शूटर सिफ्ट कौर सामरा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीता गोल्ड मेडल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एशियन गेम्स 2023: महिला शूटर सिफ्ट कौर सामरा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीता गोल्ड मेडल

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /एशियन गेम्स  / मानसी शर्मा – भारत की सिफ्ट कौर सामरा ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में दबदबा बनाते हुए विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। जबकि आशी चौकसी भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहीं। सिफ्ट ने फाइनल में 469.6 अंक जुटाए। उन्होंने ब्रिटेन की सियोनेड मैकिनटोश के फाइनल के 467.0 अंक के विश्व रिकॉर्ड में 2.6 अंक का सुधार किया। सिफ्ट ने क्वालीफाइंग दौर में भी संयुक्त रूप से एशियाई रिकॉर्ड बनाया था। आशी ने 451.9 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। सिफ्ट के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिल्वर मेडल जीतने वाली चीन की कियोंगयुई झेंग (462.3) उनसे 7.3 अंक पीछे रहीं।

इससे पहले सिफ्ट, आशी और माणिनी कौशिक ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में टीम स्पर्धा का सिल्वर मेडल भी जीता। आशी, माणिनी और सिफ्ट की तिकड़ी 1764 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। मेजबान चीन ने कुल 1773 अंक के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया जबकि दक्षिण कोरिया ने 1756 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। सिफ्ट ने दूसरे और आशी ने छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। सिफ्ट ने 594 अंक बनाए जो क्वालीफाइंग में संयुक्त रूप से नया एशियाई रिकॉर्ड है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox