
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- नजफगढ़ देहात की एक और पहलवान अब अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अंडर-15 कुश्ती खेल में नितिका का चयन इस बात को सिद्ध करता है कि नितिका अब प्रदेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परिचय देगी। नजफगढ़ स्टेडियम के लिए एक महीने के अंतराल में तीसरा खुशी का मौका है जब स्टेडियम अपनी खेल गतिविधियों को लेकर सुर्खियां में है।
इस संबंध में उप खेल निदेशक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि नितिका एक उभरती हुई पहलवान है। नितिका राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है और अंडर-15 की ट्रायल में भी उसने पहला स्थान प्राप्त कर अपने चयन पर मोहर लगाई है। अब नितिका भारतीय कुश्ती संघ द्वारा राजस्थान के कोटा में आयोजित कैंप में अभ्यास करेगी। यह कैंप 15 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस कैंप में नितिका 58 किलोग्राम भार वर्ग में खेलेगी। उन्होने बताया कि वैसे तो अपनी खेल गतिविधियों को लेकर नजफगढ़ स्टेडियम हमेशा ही सुर्खियों में रहा है लेकिन पिछले एक महीने में नजफगढ़ खेल स्टेडियम को तीन-तीन मौके मिले है जिनसे प्रदेश व देश में नजफगढ़ स्टेडियम का नाम छाया हुआ है। वहीं स्टेडियम के कोच व मैनेजर राजेश सहरावत ने बताया कि नितिका सीआरपीएफ स्कूल की छात्रा है। इनके पिता सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट है और पेशेवर पहलवान है। राष्ट्रीय कैंप के लिए नितिका 11 सितंबर को कोटा में रिर्पोटिंग करेगी। नजफगढ़वासी उसकी सफलता की कामना करते हैं।


More Stories
धनवर्षा का झांसा बना मौत का जाल, तिहरे जहर कांड में स्वयंभू तांत्रिक गिरफ्तार
प्रयागराज में नाबालिग लड़कियों के अंडाणु बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश
T20 World Cup 2026: डबल सुपर ओवर में रोमांच, दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी पल में अफगानिस्तान को हराया
“ऑपरेशन मिलाप” की सफलता: सराय रोहिल्ला पुलिस ने 24 घंटे में लापता भाई-बहन को परिवार से मिलाया
रूप नगर पुलिस का बड़ा खुलासा: झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी पुलिस की कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के ₹9,180 और सेंधमारी के औजार बरामद