नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जम्मू-कश्मीर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के श्रीगुफवारा शालगुल वन क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है।
सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। जिसमें सेना की 3-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) सीआरपीएफ और एसओजी शामिल है। मुठभेड़ को लेकर कोई अफवाह न फैले इसके मद्देनजर अनंतनाग जिले में इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।
गौरतलब है कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू की। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। बावजूद इसके सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की गई, फिर भी गोलाबारी जारी रही। जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को मार गिराया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।


More Stories
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज