TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, महुआ मोइत्रा पर लगाए गंभीर आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, महुआ मोइत्रा पर लगाए गंभीर आरोप

-पार्टी में बढ़ती अंदरूनी कलह आई सामने, कल्याण बोले – राजनीति छोड़ने का विचार कर रहा हूं

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सांसदों के बीच खराब समन्वय के लिए गलत तरीके से दोषी ठहराया जा रहा है। कल्याण बनर्जी के इस्तीफे के बाद पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी को लोकसभा में नया नेता नियुक्त किया गया है। वहीं, दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के बीच लड़ाई अब खुलकर सामने आ रही है।

कल्याण बनर्जी ने लगाया महुआ पर आरोप
दरअसल, पश्चिम बंगाल के कृष्णा नगर से सांसद महुआ मोइत्रा और श्रीरामपुर से सांसद कल्याण बनर्जी के बीच पिछले कुछ दिनों से जंग चल रही है। हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए एक पॉडकास्ट में महुआ ने कल्याण बनर्जी की तुलना सुअर से की थी। इसके बाद TMC चीफ CM ममता बनर्जी ने संसदीय दल की वर्चुअल मीटिंग की और सांसदों से संयमित व्यवहार करने को कहा। इसके बाद कल्याण ने इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सांसदों के बीच समन्वय की कमी के लिए उन्हें दोषी ठहराया जा रहा है। कल्याण ने सांसद महुआ मोइत्रा पर सार्वजनिक रूप से अपमानजनक टिप्पणी का भी आरोप लगाया।  

पार्टी ने ठहराया दोषी
वहीं, संसदीय दल के चीफ व्हिप से इस्तीफे के बाद कल्याण बनर्जी ने कहा कि क्या मुझे उन लोगों को बर्दाश्त करना चाहिए जो मुझे गाली देते हैं? मैंने पार्टी नेतृत्व को सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा मुझे ही दोषी ठहराया दिया गया। दीदी को पार्टी अपने तरीके से चलाने दीजिए। मैं इतना परेशान हूं, इसलिए मैंने राजनीति छोड़ने के बारे में सोचा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox