सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए थक थक गैंग के चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए थक थक गैंग के चोर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दक्षिणी दिल्ली जिले की पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने सोशल मीडिया पर प्रसारित सीसीटीवी फुटेज की मदद से टकटक गैंग के दो बदमाशों को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए चार मोबाइल, 42000 और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है। वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों की भी पुलिस ने पहचान कर ली है।
दक्षिणी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से पवन मदनगीर का रहने वाला है जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग ह।ै उपायुक्त ने बताया कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसीपी ऑपरेशंस अवधेश प्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर गिरीश कुमार की टीम ने बदमाशों की तलाश शुरू की। एक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट के सामने पवन को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी को भी दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पहले कार के टायर पंचर कर फिर कार का पीछा करते हैं, जब कार चालक टायर बदलने या ठीक करने के लिए कार से नीचे उतरता है तो इनके बाकी साथी कार चालक को बातों में उलझा कर रखते है। इस दौरान दोनों कार में रखे हुए सामान को चुरा लेते हैं। पुलिस आरोपियों से और वारदात सुलझाने के लिए पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox