एसबीआई नजफगढ़ शाखा ने पूरे किये 50 साल, लोगों के बीच मनाया स्थापना दिवस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एसबीआई नजफगढ़ शाखा ने पूरे किये 50 साल, लोगों के बीच मनाया स्थापना दिवस

-बुजुर्गों को किया सम्मानित, जन सेवा में तत्पर रहने का दिया आश्वासन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्टेट बैंक आॅफ इंडिया अर्थात् एसबीआई नजफगढ़ शाखा ने ने नजफगढ़ में 50 साल पूरे होने पर अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में एसडीएम नजफगढ़ उपस्थित हुए। वहीं विशिष्ठ अतिथि डीजीएम राजीव कुमार, रिजनल मैनेजर विवेक जायसवाल व ब्रांच मैनेजर श्री मेहरा ने सभी का स्वागत किया।
बैंक में गोल्डन जुबली समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्यअतिथि के साथ बैंक अधिकारियों ने दीप जला व केक काट कर बैंक के गोल्डन जुबली समारोह की शुरूआत की। सभी को अधिकारियों ने केक बांटा। इस अवसर डीजीएम राजीव कुमार ने कहा कि बैंक का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता सेवा ही है। बैंक अधिकारी बुजुर्गों की सेवा के लिए पूरी तरह से समर्पित है। साथ उन्होने कहा कि अगर आप हमे हमारे काम में सुधार के लिए सुझाव दे तो आपका स्वागत है। वहीं उन्होने लोगों से बैंक में असुविघा होने पर भी तुरंत इसकी शिकायत करने की सलाह दी। उन्होने कहा कि नजफगढ़ ब्राच काफी पुरानी है और अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के जरीये ही इतना लंबा सफर तय कर शाखा यहा तक पंहुची है। इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि नजफगढ़ में बैंक की ब्रांच की स्थापना 24 फरवरी 1975 को नजफगढ़ में हुई थी। बैंक की शाखा ने सुनहरी सफर तय करते हुए पूरे 50 साल पूरे कर लिये हैं। इस पर उन्होने सभी को बधाई दी। वही शाखा मैेनेजर श्री मेहरा ने बताया कि पहले केवल नजफगढ़ शाखा ही पूरे 50 गांवों के ग्राहकों को अपनी सेपाऐं देता था लेकिन अब एसबीआई की ब्रांच कई गांवों में खुल गई हैं जिसके बाद सेवाऐं बंटी है। लेकिन फिर भी नजफगढ़ ब्रांच की सेवाऐं आज भी लोग खुले दिल से सराह रहे है। एसडीएम नजफगढ़ विनय कौशिक ने लोगों को और बैक कर्मियों को गोल्डन जुबली की बधाई दी और प्रशासन की तरफ से किसी भी तरह की सहायता व सहयोग का आश्वासन दिया। और अधिकारियों से ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा सहुलियते देने की बात कही। हालांकि अब एसबीआई ने बुजुर्गों के लिए कोरोना काल से सर्विस टू होम की सुविधा शुरू कर दी है। जिसका सभी स्वागत कर रहे हैं। इस मौके पर बैंक अधिकारियों ने बुजुर्गो को षाल भेंट कर उनका स्वागत किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox