अब पूरी दिल्ली में चलेगा रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब पूरी दिल्ली में चलेगा रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का मानना है कि प्रदूषण की समस्या अकेले आम आदमी पार्टी (आप) या दिल्ली सरकार की नहीं, बल्कि सबकी है। प्रदूषण पार्टियों व सरकारों से उपर है। प्रदूषण को कम करने में सभी का अपने हस्सि का योगदान देना चाहिए।
गोपाल राय सोमवार रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लांचिंग कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने इंडिया गेट के पास राजपथ क्रॉसिंग से इसकी शुरुआत की। आप विधायकों की अगुवाई में अगले करीब एक हफ्ते तक अभियान दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ सभी विधायकों की अगुवाई में सभी सिग्नल में चलेगा। इसके बाद 2 नवंबर से मुहिम दिल्ली के सभी 272 वार्डों में शुरू होगी। सरकार का दावा है कि इसके सहारे अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा सकेगा।
गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान सभी 70 विधानसभाओं में शुरू हो रहा है। दिल्ली की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से अभियान की शुरूआत की गई है और इस अभियान से बड़ी तादात में दिल्ली के लोग जुड़ रहे हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 2 नवंबर से इस अभियान को दिल्ली के 272 वार्डों में लेकर के जाएंगे। इससे अधिक से अधिक लोग इस अभियान में हिस्सा ले सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox