दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के लिए अगले 12 घंटे बेहद नाजुक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के लिए अगले 12 घंटे बेहद नाजुक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पीरागढ़ी इलाके में दरिंदगी का शिकार 13 वर्षीय बच्ची का इलाज एम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की सर्जरी की गई है और वह अब भी आईसीयू में ही है। डॉक्टरों ने बताया है कि उसके लिए अगले 12 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं।
डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि बच्ची के शरीर में आंतरिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) नहीं रुक रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। हालांकि डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उसकी हालत में सुधार हो। अगले 12 घंटे डॉक्टरों के लिए भी बहुत चुनौतीपूर्ण है।
पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में मंगलवार शाम को घर में अकेली 12 साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद कैची से गोदने का मामला सामने आया था। उसे अधमरी हालत में छोड़कर अपराधी फरार हो गए थे। गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बच्ची की हालत बिगड़ती देख उसे एम्स में रेफर कर दिया गया था। इस समय एम्स के ट्रॉमा सेटर में उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की सर्जरी की गई है।
उधर अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय बच्ची की हालत काफी गंभीर है। उसको आईसीयू में रखा गया है। उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं। वह बेहोश है और अगले 24 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox