नजफगढ़ थाना पुलिस ने देसी कट्टे के साथ पकड़ा एक संदिग्ध बदमाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ थाना पुलिस ने देसी कट्टे के साथ पकड़ा एक संदिग्ध बदमाश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ थाना पुलिस के सतर्क बीट स्टाफ ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से पुलिस ने एक देसी पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस बरामद किये है। आरोपी पहले भी हत्या की कोशिश व अवैध हथियार समेत 5 मामलों में शामिल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 29 दिसंबर को जब नजफगढ़ थाने के सिपाही राजेन्द व मुकेश जब डीटीसी बस डिपो दिचाउं कला नजफगढ़ के पास गश्त कर रहे थे तो उन्हे एक सूचना मिली की एक अपराधाी पिस्तोल के साथ घूम रहा है। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को दबौच लिया और इसकी सूचना एसएचओ सुनील कुमार व एसीपी जोगेन्द्र जून को दी। टीम ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी की पहचान राहुल भारद्वाज पुत्र रामफल भारद्वाज निवासी नांगलोई के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने 5 मामलों में शामिल होने की बात स्वीकारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox