नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– भारत में क्रिकेट के प्रति लोगों के बढ़ते प्रेम की एक अहम वजह IPL भी है, इस बार हो रहा TATA IPL2022 के पहले मैच की शुरुआत 26 मार्च को होगी, और 70 मैचों के साथ इस बार इस IPL2022 को 29 मई को विजेता की घोषणा के बाद आराम दिया जाएगा। इस बार IPL2022 के सभी मैच मुंबई और पुणे में होंगे। जहां हर एक टीम पूरे 14 मैच खेलेगी, जिनमें से सात मैच होम ग्राउंड पर और बाकी साथ होम ग्राउंड से बाहर होंगे। हालांकि अभी तक यह मैच किस-किस टीमों के बीच और कब–कब खेला जाएगा, इसकी किसी प्रकार से कोई घोषणा नहीं हुईं हैं, फिर भी आईपीएल के लिए लोगों की बढ़ती उत्सुकता देखकर इतना तो अनुमान लगाया जा सकता है कि, उसकी घोषणा भी जल्द हो जाएगी।
IPL2022 के लिए बढ़ती लोकप्रियता को देख पूरा भारत, इस बार IPL2022 को लेकर काफी उत्सुक दिखाई दे रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस बार IPL2022 में दो नई टीमों को जगह मिली है, जिन दो टीमों के नाम क्रमश: “गुजरात लायंस” और “लखनऊ सुपरजाइंट्स” है। पिछले IPL में किंग्स इलेवन पंजाब के हिस्सा और नए कप्तान की भूमिका निभाने वाले केएल राहुल इस बार गुजरात लायंस के लिए कप्तानी करते दिखाई देंगे… वही बरसों से मुंबई इंडियन का हिस्सा रह चुके, हार्दिक पांड्या इस बार लखनऊ सुपरजाइंट्स की कमान संभालते और कप्तानी पारी खेलते दिखाई देंगे। इस बार IPL2022 की लगी बोली में भारत से ईशान किशन सबसे महंगे बोली के साथ मुंबई इंडियंस द्वारा दोबारा से खरीदे गए हैं, उन्हें मुंबई इंडियंस ने इस बार साढ़े 15 करोड की लागत में खरीदा है।


More Stories
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 300 नई पुलिस चौकियों का प्लान
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ