घरेलू हवाई सफर होगा सस्ता, बिना लगेज सफर करने वाले एयर पैसेंजर्स को किराए में छूट मिलेगी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

घरेलू हवाई सफर होगा सस्ता, बिना लगेज सफर करने वाले एयर पैसेंजर्स को किराए में छूट मिलेगी

-बुकिंग के वक्त ही ऑप्शन बताना होगा, डीजीसीए ने बेस फेयर और सर्विसेज चार्ज को अलग करने की मंजूरी दी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- डोमेस्टिक एयर पैसेंजर्स को अब बैगेज नहीं ले जाने पर किराए में छूट मिलेगी। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने शुक्रवार को यह नोटिफिकेशन जारी किया। इस ऑप्शन का फायदा लेने के लिए पैसेंजर्स को टिकट बुकिंग के वक्त ही बताना पड़ेगा। हालांकि डीजीसीए ने यह नहीं बताया कि नया नियम कब से लागू होगा। किराए में कितनी छूट मिलेगी यह भी साफ नहीं है।
डीजीसीए ने कहा है कि जो पैसेंजर बिना सामान या सिर्फ केबिन बैग के साथ यात्रा करेंगे, उन्हें एयरलाइंस सस्ती टिकट का ऑफर दे सकती हैं। हालांकि, केबिन बैग का वजन तय लिमिट से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अभी एक पैसेंजर 7 किलो वजन का केबिन बैग और 15 किलो वजन का चेक-इन बैग ले जा सकता है। एक्स्ट्रा वजन होने पर अलग से चार्ज देने पड़ते हैं। किरायों को लेकर मिले फीडबैक के आधार पर क्ळब्। ने कहा है कि टिकट में शामिल कई सर्विसेज ऐसी होती हैं जिनकी पैसेंजर्स को जरूरत नहीं होती। ऐसी सर्विसेज और इनके चार्जेस को अलग-अलग करने से बेसिक फेयर सस्ता होने की संभावना है। साथ ही यात्रियों को अपनी सुविधा के हिसाब से सर्विसेज चुनने का विकल्प भी मिलेगा।

ये चार्ज बेस फेयर से अलग होंगे-
प्रेफरेंशियल सीटिंग (यात्री की पसंद की सीट) का चार्ज।
पानी को छोड़कर मील, स्नैक और ड्रिंक चार्ज।
एयरलाइन लाउंज को इस्तेमाल करने का चार्ज।
स्पोर्ट्स इक्विपमेंट चार्ज।
म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट कैरिज
कीमती बैग के लिए विशेष फीस
चेक-इन बैगेज चार्ज।
एयरलाइन की बैगेज पॉलिसी के तहत कोई सामान न होने पर शेड्यूल्ड एयरलाइंस को फ्री बैगेज ऑफर देना होगा। यात्री अपनी सहूलियत के हिसाब से बेस फेयर के साथ इनमें से कोई भी सुविधा ले सकेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox