• DENTOTO
  • 5 राज्यों में चुनावी तारीखों की घोषणा, 27 मार्च को बंगाल और असम में वोटिंग से शुरुआत

    स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

    शिव कुमार यादव

    वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

    संपादक

    भावना शर्मा

    पत्रकार एवं समाजसेवी

    प्रबन्धक

    Birendra Kumar

    बिरेन्द्र कुमार

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

    Categories

    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    June 3, 2025

    हर ख़बर पर हमारी पकड़

    5 राज्यों में चुनावी तारीखों की घोषणा, 27 मार्च को बंगाल और असम में वोटिंग से शुरुआत

    -बंगाल में सबसे ज्यादा 8 फेज में चुनाव, सभी राज्यों के नतीजे 2 मई को

    नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों की चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है। ये राज्य पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार शाम को चुनाव शेड्यूल जारी किया। इसके मुताबिक पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 8 फेज में चुनाव होंगे। असम में 3 फेज में और बाकी तीनों राज्यों में सिंगल फेज में चुनाव होंगे। वोटिंग की शुरुआत पश्चिम बंगाल और असम से होगी। इन दोनों राज्यों में पहले फेज की वोटिंग 27 मार्च को होगी। पांचों राज्यों में वोटों की गिनती 2 मई को होगी।

    बंगाल में 8 फेज का शेड्यूल
    पहला फेज
    सीटें- 30 (पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्वी मेदिनीपुर)
    अधिसूचनारू 2 मार्च
    नामांकनरू 9 मार्च
    स्क्रूटनीरू 10 मार्च
    नाम वापसीरू 12 मार्च
    वोटिंगरू 27 मार्च
    काउंटिंगरू 2 मई

    दूसरा फेज
    सीटें- 30 (बांकुड़ा, पश्चिमी मेदिनीपुर, पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण-24 परगना)
    अधिसूचनारू 5 मार्च
    नामांकनरू 12 मार्च
    स्क्रूटनीरू 15 मार्च
    नाम वापसीरू 17 मार्च
    वोटिंगरू 1 अप्रैल

    तीसरा फेज
    सीटें- 31
    अधिसूचनारू 12 मार्च
    नामांकनरू 19 मार्च
    स्क्रूटनीरू 20 मार्च
    नाम वापसीरू 22 मार्च
    वोटिंगरू 6 अप्रैल

    चैथा फेज
    सीटें- 44
    अधिसूचनारू 16 मार्च
    नामांकनरू 23 मार्च
    स्क्रूटनीरू 24 मार्च
    नाम वापसीरू 26 मार्च
    वोटिंगरू 10 अप्रैल

    पांचवां फेज
    सीटेंरू 45
    अधिसूचनारू 23 मार्च
    नामांकनरू 30 मार्च
    स्क्रूटनीरू 31 मार्च
    नाम वापसीरू 3 अप्रैल
    वोटिंगरू 17 अप्रैल

    छठा फेज
    सीटें- 43
    अधिसूचनारू 26 मार्च
    नामांकनरू 3 अप्रैल
    स्क्रूटनीरू 5 अप्रैल
    नाम वापसीरू 7 अप्रैल
    वोटिंगरू 22 अप्रैल

    सातवां फेज
    सीटें- 36
    अधिसूचनारू 31 मार्च
    नामांकनरू 7 अप्रैल
    स्क्रूटनीरू 8 अप्रैल
    नाम वापसीरू 12 अप्रैल
    वोटिंगरू 26 अप्रैल

    आठवां फेज
    सीटें- 35
    अधिसूचनारू 31 मार्च
    नामांकनरू 7 अप्रैल
    स्क्रूटनीरू 8 अप्रैल
    नाम वापसीरू 12 अप्रैल
    वोटिंगरू 29 अप्रैल
    पश्चिम बंगाल में 294 सीटें
    प्रदेश में अभी तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। 2016 के चुनाव में ज्डब् को 211 सीटें मिली थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 42 में से 18 सीटें जीती थीं। इसलिए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है। इस बार का चुनाव ज्डब् बनाम ठश्रच् हो गया है। यहां कांग्रेस, वामदलों और इंडियन सेकुलर फ्रंट के बीच गठबंधन तय है। फुरफुरा शरीफ की इंडियन सेकुलर फ्रंट को 30 सीटें दी गई हैं।

    असम- 3 फेज में चुनाव

    पहला फेज
    सीटें- 47
    अधिसूचनारू 2 मार्च
    नामांकनरू 9 मार्च
    स्क्रूटनीरू 10 मार्च
    नाम वापसीरू 12 मार्च
    वोटिंगरू 27 मार्च

    दूसरा फेज
    सीटें- 39
    अधिसूचनारू 5 मार्च
    नामांकनरू 10 मार्च
    स्क्रूटनीरू 16 मार्च
    नाम वापसीरू 17 मार्च
    वोटिंगरू 1 अप्रैल

    तीसरा फेज
    सीटें- 40
    अधिसूचनारू 12 मार्च
    नामांकनरू 19 मार्च
    स्क्रूटनीरू 20 मार्च
    नाम वापसीरू 22 मार्च
    वोटिंगरू 6 अप्रैल
    पिछली बार यानी 2016 में यहां भाजपा की सरकार बनी थी। उसे 60 सीटें मिली थीं। सहयोगी दलों को 26 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 26 और ।प्न्क्थ् को 13 सीटें मिली थीं।

    केरल- एक फेज में चुनाव
    अधिसूचनारू 12 मार्च
    नामांकनरू 19 मार्च
    स्क्रूटनीरू 20 मार्च
    नाम वापसीरू 22 मार्च
    वोटिंगरू 6 अप्रैल
    देश में लेफ्ट के आखिरी गढ़ बने केरल में 140 सीटों पर चुनाव होने हैं। यहां लेफ्ट पार्टियों और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार है।

    तमिलनाडुरू एक फेज होगा
    अधिसूचनारू 12 मार्च
    नामांकनरू 19 मार्च
    स्क्रूटनीरू 20 मार्च
    नाम वापसीरू 22 मार्च
    वोटिंगरू 6 अप्रैल
    यहां 134 सीटें जीतकर ।प्क्डज्ञ ने सरकार बनाई थी। क्डज्ञ को 97 सीटें मिली थीं।

    पुडुचेरी का शेड्यूल
    अधिसूचनारू 12 मार्च
    नामांकनरू 19 मार्च
    स्क्रूटनीरू 20 मार्च
    नाम वापसीरू 22 मार्च
    वोटिंगरू 6 अप्रैल
    केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटें हैं। यहां विधानसभा में 3 नामित सदस्य होते हैं। यहां अब तक कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार थी, लेकिन पिछले हफ्ते ही कई विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी। इससे सरकार अल्पमत में आ गई। ब्ड नारायणसामी को इस्तीफा देना पड़ा। अभी यहां राष्ट्रपति शासन लागू है।

    चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, विकलांग लोगों, जरूरी सेवाओं में लगे जिन लोगों की स्थानीय चुनाव अधिकारी पहचान करेंगे, वे पोस्ट बैलट से मतदान कर सकेंगे। सभी चुनाव अधिकारियों का कोरोना वैक्सीनेशन होगा। वोट डालने का समय 1 घंटा ज्यादा होगा। अरोड़ा के मुताबिक 5 राज्यों में 824 विधानसभा सीटें हैं। इनके लिए इस बार 18.68 करोड़ वोटर हैं और 2.7 लाख मतदान केंद्र होंगे। अरोड़ा ने बताया कि असम में 2016 में 24,890 चुनाव केंद्र थे, इस बार 33,530 बूथ होंगे। तमिलनाडु में 2016 में 66,007 चुनाव केंद्र थे, 2021 में 88,936 होंगे। केरल में पहले 21,498 चुनाव केंद्र थे, अब 40,771 होंगे। पश्चिम बंगाल में 2016 में 77,413 पोलिंग बूथ थे, इस बार 1 लाख 1 हजार 916 होंगे। अरोड़ा ने कहा, श्पिछले साल जब पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही थी, तब दुनियाभर के चुनाव आयोगों के सामने चुनाव कराना चुनौती थी। कई देशों ने ऐसे हालात में भी हिम्मत दिखाई और कुछ बदलाव और एहतियात बरतते हुए चुनाव कराए। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 18 सीटों पर जून 2020 में चुनाव कराकर शुरुआत की। हमारे लिए बड़ी चुनौती बिहार थी। वहां 7.3 करोड़ वोटर थे। यह हमारे लिए अग्निपरीक्षा थी।श् मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, श्मुझे यह बताते हुए खुशी है कि बिहार के वोटरों ने भी भरोसा दिखाया और चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया। बिहार में कई अधिकारियों को कोरोना था, इसके बावजूद वे चुनाव तैयारियों को देखते रहे। आपको जानकर खुशी होगी कि बिहार में वोटिंग में 57.3ः वोटिंग हुई जो पिछले विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा थी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि असम विधानसभा चुनाव का कार्यकाल 31 मई तक है। इसी तरह तमिलनाडु विधानसभा का 24 मई, बंगाल का 30 मई, केरल का 1 जून और पुडुचेरी का 8 जून तक का कार्यकाल है।

    चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले राज्यों की सौगात
    चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले पुडुचेरी में पेट्रोल-डीजल सस्ता किया गया है। उपराज्यपाल ने पेट्रोल-डीजल पर वैट 2ः घटाने का ऐलान किया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी डेली वेज वर्कर्स की मजदूरी में बढ़ोतरी कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वेस्ट बंगाल अर्बन एम्प्लॉयमेंट स्कीम के तहत डेली वेज वर्कर्स की मजदूरी बढ़ा दी गई है।
    अनस्किल्ड लेबर के लिए इसे 144 से बढ़ाकर 202 रुपए किया गया है। सेमी स्किल्ड वर्कर को 172 के बजाय 303 रुपए मिलेंगे। स्किल्ड लेबर की नई कैटेगिरी बनाई गई है। उन्हें 404 रुपए मिलेंगे। कुल 56,500 वर्कर्स को इससे फायदा मिलेगा।

    About Post Author

    Subscribe to get news in your inbox