हरियाणा/सिमरन मोरया/- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि हरियाणा में महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को राज्य सरकार की तरफ से अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। मुख्यमंत्रीने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘महिला उद्यमिता मंच’ के हरियाणा चैप्टर की शुरुआत करने के अलावा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना की पांचवीं किस्त के 200 करोड़ 77 लाख रुपये, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कुल 1 हजार 338 करोड़ 61 लाख रुपये तथा ‘हर घर-हर गृहिणी’ योजना के तहत 20 करोड़ 21 लाख रुपये पात्र महिलाओं के बैंक खातों में स्थानांतरित किए। उन्होंने स्टार्टअप्स को भी 3करोड़ रुपए की सीड-मनी के चेक वितरित किए। नायब सिंह सैनी ने समारोह में उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज एक ओर जहां पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है, वहीं दूसरी ओर हरियाणा की ऐतिहासिक धरती पानीपत पर शुरू हुए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे हुए हैं।
बहनों के लिए एक वरदान साबित होगा- सीएम
सीएम सैनी ने कहा कि ‘महिला उद्यमिता मंच’ के हरियाणा चैप्टर को शुरू करने को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह मंच महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स की संख्या 61 प्रतिशत करने में कारगर सिद्ध होगा। आज 16 उद्यमशील माताओं-बहनों को स्टार्टअप्स हेतु दी जाने वाली मदद के चैक वितरित किये हैं। साथ ही, महिला उद्यमियों के लिए 3करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है। यह मंच उन बहनों के लिए एक वरदान साबित होगा, जो स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह मंच महिलाओं को बाजार की नई तकनीक और मार्केटिंग की बारीकियों से रूबरू कराएगा। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को इस महिला उद्यमिता मंच जुड़कर इसका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने इसके लिए बजट में 5 करोड़ रुपये की लागत से एक वर्कप्लेस सेफ्टी फंड बनाने का प्रावधान किया है। इसके साथ ही एक POSH सेल और एक विशाखा पोर्टल भी बनाया जाएगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 11 वर्ष पहले पानीपत की ऐतिहासिक धरती से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम की शुरुआत करने पर आभार जताते हुए कहा कि लिंगानुपात वर्ष 2014 में 871 था, वह अब 923 हो गया है। और आज हरियाणा बेटियों को आगे बढ़ाने वाले प्रदेश के रूप में जाना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने पानीपत की धरा से ही 9दिसम्बर, 2024को ‘प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ किया था जिसके तहत प्रदेश की 9हजार 656बहन-बेटियां बीमा सखी बनकर अपना कैरियर आगे बढ़ा रही हैं।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में महिलाओं के प्रति वातावरण भी बदला है और महिलाओं का सम्मान भी बढ़ा है। उनके आह्वान से बेटियों को बचाया व पढ़ाया, चूल्हें के धुएं से आजादी दी, खुले में शौच जाने के अपमान से मुक्ति दी, तीन तलाक के दुःख से छुटकारा दिलाया और देश की सर्वोच्च संसद में आपके 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व का कानून बनाकर महिलाओं को देश को चलाने में हक दिया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी बजट में वीटा बूथ आंबटन नीति में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 20प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया है। इसी प्रकार, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की मार्केटिंग के हेतु हर ब्लॉक में एक आधुनिक ग्राम हाट की स्थापना का प्रावधान भी किया है। इससे पहले हम 33प्रतिशत राशन डिपो महिलाओं को दे रहे हैं।इस बजट में औद्योगिक क्षेत्रों में भी 10 आधुनिक मातृ-शक्ति औद्योगिक क्रेच नेटवर्क शुरू करने का प्रावधान किया है। हाल ही में, हमने क्रैच कार्यकर्ता का मानदेय 3हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये मासिक किया है। यह देश में सबसे अधिक हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस-2023 के अवसर पर लखपति दीदी योजना शुरू करने की घोषणा की थी। महिलाओं की आर्थिक आजादी के लिए हरियाणा में अब तक 1लाख 6हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। वित्त वर्ष 2026-27 में 3लाख और महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।
महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रख रहे है- सीएम सैनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि नमो ड्रोन दीदी’ योजना के तहत 500स्वयं सहायता समूह की 5हजार महिलाओं को प्रशिक्षण मुफ्त प्रदान किया जा रहा है। सांस्कृतिक रूप से भी महिलाओं को जोड़ने के लिए प्रदेशभर में महिला सांस्कृतिक केंद्र खोले जा रहे हैं। अब तक 500सांस्कृतिक केंद्र खोले गए हैं।उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना, ‘मुख्यमंत्री दूध उपहार’ योजना, ‘महिला एवं किशोरी सम्मान योजना’ , ‘मिशन इन्द्रधनुष’ का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर प्रकार से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रख रही है।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी