गोलगप्पों के हैं शौकीन, तो हो जाएं सावधान, जानें इसको खाने के नुकसान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गोलगप्पों के हैं शौकीन, तो हो जाएं सावधान, जानें इसको खाने के नुकसान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हैल्थ डेस्क/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गोलगप्पे खाना किसे पसंद नहीं होता। कई लोगों के मुंह में गोलगप्पे की बात सुनकर ही पानी आ जाता है। कई लोग गोलगप्पे के पानी को जमकर पीते हैं। लेकिन आज आपको हम जो बताने जा रहे हैं वह अपने आप में काफी अहम है कि गोलगप्पे आपको गंभीर रूप से बिमार भी कर सकते हैं। आईये तो जानते है गोलगप्पे खाने के नुकसान के बारे में…..
गोलगप्पे खाने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. जैसे डायरिया, डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त, पीलिया, अल्सर, पाचन क्रिया में गड़बड़ी, पेट में हल्का या तेज दर्द, आंतों में सूजन जैसी समस्या हो सकती है। वहीं गोलगप्पे खाने से ब्लडप्रेशर की शिकायत भी हो जाती है।
दरअसल, गोलगप्पे के पानी में बहुत अधिक मात्रा में नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। दूसरे गोलगप्पों को तलने के लिए कई बार के इस्तेमाल किए हुए तेल का यूज किया जाता ह। जिससे सेहत खराब होती है।
कई गोलगप्पे वाले हाइजीन का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं। इसलिए गोलगप्पे उससे ही खाएं, जहां साफ सफाई हो, सभी चीजें ढककर रखी गई हो और गोलगप्पे वाला भी ग्लव्स आदि पहनकर ही खिलाए। बारिश के मौसम में हाइजीन का खास ख्याल रखना पड़ता है वरना पेट से संबंधित कई तरह की बीमारियां हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि बारिश में गोलगप्पे खाना अवॉइड करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox