अब टिकटाॅक की जगह ले सकता है जी का हाईपाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब टिकटाॅक की जगह ले सकता है जी का हाईपाई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सरकार ने देश में 59 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया है, जिसके बाद अब ‘मेड इन इंडिया’ ऐप्स की डिमांड देश में तेजी से बढ़ी है। इसी कड़ी में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘जी5’ ने अपना शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप ‘हाईपाई’ लॉन्च कर दिया है।
बताया जा रहा है कि यह एप पूरी तरह से भारतीय है। इसे टिकटाॅक का एक बेहतर विकल्प माना जा रहा है। जी-5 ने इस एप को केंद्र सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ मूवमेंट के तहत देश में बनाया है। जी-5 के इस शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म ऐप हाईपाई में कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। हाईपाई ऐप के नाम को लेकर जी-5 का कहना है कि यह यूथफुल और केयरफ्री विजन को रिफ्लेक्ट करता है। यह ऐसा प्लेस है जिसमें यूजर अपनी क्रिएटिविटी और फ्रीडम एक्सप्रेस कर सकते हैं। हाईपाई ऐप में यूजर्स बिना किसी डर के निर्विवाद और अनौपचारिक रूप से अपने पोस्ट शेयर कर सकते हैं। जी-5 की हाईपाई ऐप में यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी को एक्सप्रेस कर इस प्लेटफॉर्म में टैलेंट को एक्सप्रेस कर सकते हैं। यह ऐप यूजर्स को अपनी क्रिएटिविटी के साथ-साथ स्टारडम को भी दिखाने का एक बेहतर प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है।
कंपनी का कहना है कि भ्पच्प में बहुत से एक्साइटिंग फीचर्स है, जिनकी मदद से यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी को दिखा सकते हैं। केंद्र सरकार की तरफ से टिकटॉक समेत 59 चाइनीज ऐप्स को भारत में बैन किए जाने के बाद हाईपाई ऐप यूजर्स के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। हाईपाई ऐप में यूजर्स टिकटॉक की तरह 15 सेकेंड से 90 सेकेंड के वीडियो पोस्ट कर सकते हैं। जी-5 ने इस ऐप सुपर इंटरटेनमेंट ऐप नाम दिया है जो डिजिटल वीडियो के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox