खुले आम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, पुलिस व एसडीएम चालान काटने की नही दिखा पाये हिम्मत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खुले आम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, पुलिस व एसडीएम चालान काटने की नही दिखा पाये हिम्मत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्याण को जन्मदिन की शुभकामनाऐं देने के लिए आये कार्यकर्ताओं ने जमकर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई। इतना ही नही दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की परवाह किये बगैर कार्यकर्ताओं ने नवादा मैट्रो स्टेशन पर विधायक को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सारी हदें पार कर दी और खुद सीएम केजरीवाल की दो गज की दूरी व मास्क है जरूरी की अपील की खुलकर धज्जियां उड़ाई। सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह रही कि आम आदमी से दो हजार रूपये का चालान वसूल रही पुलिस व जिला एनफोर्समैंट टीम के अधिकारी कहीं आसपास भी नजर नही आये। जिसकारण पुलिस व एसडीएम की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई है।
यहां बता दें कि करीब 15 दिन पहले मटियाला विधायक गुलाब सिंह का भी जन्मदिन मनाया गया था। जिसमें भी जमकर कोरोना नियमों का उल्लघंन हुआ था। कार्यकर्ताओं ने दीनपुर, कुतुबगढ़, गोयला डेरी व बृजविहार में जमकर हंगामा मचाया था। हालांकि नरेश बाल्याण के जन्मतदिन पर नाच गाना तो नही हुआ लेकिन कार्यकर्ता उन्हे जन्मदिन की शुभकामनाऐं देने के चक्कर में कोरोना नियमों को पूरी तरह से भूल गये। और उन्होने ना मास्क लगाया और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। हालांकि बाद में विधायक ने कार्यकर्ताओं को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेसिंग के साथ बधाई देने के निर्देश दिये। यहां सबसे बड़ी बात यह है कि जब सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता ही इस तरह से अपने सीएम की अपील का मजाक बनायेंगे तो फिर दिल्ली में कोरोना फैलने से कौन रोक पायेगा। यहां पुलिस व एसडीएम कार्यालय भी असहाय ही नजर आया जो सड़क व बाजार में चल रहे एक साधारण आदमी का तो चालान काट रहे है लेकिन खुलआम सार्वजनिक जगह पर इस तरह से नियमों का उल्लंधन करने वालों पर कोई कार्यवाही नही कर पा रहे है। जिसकारण पुलिस व एसडीएम कार्यालय पर भी लोग उंगली उठा रहे है। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि स्वयं मुख्यमंत्री केजरीवाल को इस मामले में कार्यवाही करनी चाहिए। ताकि जनता को यह भरोसा हो सके कि कानून के लिए सब बराबर हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox