
नजफगढ़/ शिवकुमार यादव/ रणवीर शौकीन/- शुक्रवार को नजफगढ़ निगम जोन कार्यालय में भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव बड़ी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। निगम के स्वच्छता कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की पत्नी स्वाति प्रवेश वर्मा उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ-साथ निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों व मोर्चा के सदस्यों ने भगवान वाल्मीकि को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मोर्चा की तरफ से 11 कुंडीय यज्ञ व भंडारे का भी आयोजन किया गया।


नजफगढ़ निगम जॉन कार्यालय के हाल में भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित कर फूलमाला अर्पित की गई। बाद इसके बाद स्वामी विवेक नाथ महाराज की अध्यक्षता में 11 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक पवन बोहत ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी स्वच्छता कर्मचारियों ने भगवान वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई और प्रसाद वितरण के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी ने मिलकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन में भाजपा की नजफगढ़ जिला अध्यक्षा राज शर्मा, रोशनपुरा वार्ड के पार्षद देवेंद्र डबास, मंगलापुरी वार्ड के पार्षद नरेंद्र गिरसा, भाजपा नेत्री मनीष यादव, भाजपा के राज्य के चुनाव प्रभारी विजय सोलंकी व भाजपा नेता रणवीर शर्मा भी उपस्थित रहे। स्वच्छता कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष बलबीर उज्जैनवाल व महामंत्री अजीत बहोत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।





More Stories
प्रधानमंत्री ने दिवाली पर की अर्धसैनिक बलों की वीरता की सराहना, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली पर साधी चुप्पी :
ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस
महिला से जुड़े अपराध के मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस को मिली सफलता
दीपों की रोशनी से जगमगाया BRG Point, बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने अनूठे अंदाज में मनाई हरित दिवाली
बहादुरगढ़ की जहरीली हवा पर BRG की चिंता, डॉक्टरों के साथ मंथन कर धावकों को दी आउटडोर रनिंग रोकने की सलाह
दिल्ली में खेलते समय सीवर में गिरा 4 साल का मासूम, तलाश में जुटी दमकल और NDRF की टीमें..