बिहार के 2 लाख के इनामी बदमाश सरोज राय का हरियाणा के मानेसर में एनकाउंटर, एसटीएफ का एक जवान घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार के 2 लाख के इनामी बदमाश सरोज राय का हरियाणा के मानेसर में एनकाउंटर, एसटीएफ का एक जवान घायल

बिहार/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- बिहार के कुख्यात अपराधी और 2 लाख रुपये के इनामी बदमाश सरोज राय को हरियाणा के मानेसर में पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन चलाया। इस एनकाउंटर में बिहार एसटीएफ का एक जवान भी घायल हुआ है।

सरोज राय पर 30 से अधिक संगीन अपराधों में शामिल होने का आरोप था, जिनमें हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे मामले शामिल हैं। हाल ही में, उसने बिहार के जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी मांगी थी और उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद वह पुलिस के निशाने पर आ गया था।

बिहार पुलिस ने सरोज राय की गिरफ्तारी के लिए 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद वह लगातार पुलिस से बचने के लिए अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में पिछले एक महीने से छापेमारी कर रही थी।

सरोज राय की अपराधिक गतिविधियों का इतिहास काफी लंबा है। जनवरी 2019 में उसके गुर्गे के पास से एके-56 जैसे घातक हथियार बरामद हुए थे, जिनका इस्तेमाल उसने सड़क निर्माण कर रही एक कंपनी के मुंशी की हत्या में किया था। इस मामले में, बिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में वह फरार हो गया था।

सरोज राय की मौत के बाद अब पुलिस ने इस मामले में राहत की सांस ली है, लेकिन उसके अपराधों का सिलसिला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox