वित्त मंत्रालय में बिना परीक्षा के मिल रही है नौकरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वित्त मंत्रालय में बिना परीक्षा के मिल रही है नौकरी

-सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के पदों पर निकली भर्तियां

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  वित्त मंत्रालय में नौकरी पाने का सपना अब युवाओं के लिए पूरा हो सकता है। अगर आप भी वित्त मंत्रालय में काम करना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट finmin.gov.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नौकरी की बात करें तो मंत्रालय के द्वारा सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के पदों पर भर्तियां निकाली गई है। वित्त मंत्रालय के इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

बता दें कि आप इस नौकरी के लिए 15 जून तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से वित्त मंत्रालय में प्राइवेट सेक्रेटरी बन सकते हैं। जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें कई बातों का ध्यान रखना होगा। इनमें आयु से लेकर अप्लाई करने तक के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। इस नौकरी को पाने के लिए, कैंडिडेट की अधिकतम आयु सीमा 64 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। तभी वो इस पद के लिए अप्लाई करने के लिए योग्य माने जाएंगे।

वित्त मंत्रालय में नौकरी पाने की क्या है योग्यता

गौरतलब है कि उम्मीदवार जो भी वित्त मंत्रालय के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए। अगर किसी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए हुआ तो , उन्हें आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए नियम के अनुसार भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते है, वो ईमेल या पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते है। ईमेल के जरिए registrar-atfp@gov.inपर भेज सकते है। साथ ही रजिस्ट्रार, अपीलीय न्यायाधिकरण, सी विंग, चौथी मंजिल, लोक नायक भवन, खान मार्केट, नई दिल्ली-110003 को भेज सकते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox