कहां हैं ली शांगफू ? कहीं घर में नजरबंद तो नही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कहां हैं ली शांगफू ? कहीं घर में नजरबंद तो नही

बीजिंग/- चीन के विदेश मंत्री किंग गैंग के बाद अब वहां के रक्षा मंत्री ली शांगफू का भी कोई अता-पता नहीं है। उन्हें सार्वजनिक रूप से करीब दो सप्ताह से अधिक समय से नहीं देखा गया है। ऐसे में अब ली से रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। वहीं, उन्हें जांच के दायरे में रखा गया है।
जापान में अमेरिका के राजदूत रेहम इमैनुअल ने कहा कि राष्ट्रपति शी की कैबिनेट की कहानी अगाथा क्रिस्टी के उपन्यास ’एंड देयर वर नन’ से मिलती जुलती है। उन्होंने कहा कि पहले विदेश मंत्री किन गैंग, फिर रॉकेट फोर्स कमांडर और अब रक्षा मंत्री लापता हैं।

इस साल ही बने थे रक्षा मंत्री
दावा किया जा रहा है कि उन्हें आखिरी बार तीसरे तीन अफ्रीका चाइना पीस एंड सिक्योरिटी फोरम में सार्वजनिक रूप से देखा गया था। बीजिंग में हुए इस सम्मेलन में ली ने अपना मुख्य भाषण दिया था। बता दें कि ली शांगफू को मार्च 2023 में रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था।

डेनमार्क में कुछ तो चल रहा
इमैनुअल ने शेक्सपियर को क्वोट करते हुए कहा कि डेनमार्क में कुछ तो चल रहा है। अमेरिका के राजदूत ने पूछा कि क्या शांगफू को घर में नजरबंद कर दिया गया है? इसलिए न तो वह तीन सप्ताह से सार्वजनिक रूप से देखे गए और न ही सुने गए। बाद में वियतनाम यात्रा के लिए भी नहीं गए। इतना ही नहीं, अब वह सिंगापुर के नौसेना प्रमुख के साथ अपनी निर्धारित बैठक से भी अनुपस्थित हैं। वहीं उन्होंने चीनी सरकार पर तंज भी कसा है। उन्होंने कहा कि देखना दिलचस्प होगा कि बेरोजगारी की दौड़ में कौन आगे रहेगा, चीन के राष्ट्रपति या वहां के युवा।

भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के बीच गायब हुए ली
गौरतलब है, जुलाई में चीनी विदेश मंत्री किन गैंग के लापता होने के बाद शांगफू के लापता होने की खबर आई थी। ली शांगफू के इस तरह से गायब होने के बाद तमाम तरह की अटकलें लगने लगी हैं। चीन के रक्षा मंत्री तब गायब हुए हैं, जब पांच साल पहले की गई हार्डवेयर खरीद से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि ये जांच जुलाई में शुरू की गई थी। हालांकि चीनी सेना का कहना है कि वह अक्टूबर 2017 से ही इन मुद्दों की जांच कर रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ली सितंबर 2017 से 2022 तक उपकरण विभाग में कार्यरत थे। हालांकि, उनपर कोई आरोप नहीं है।

चीन में क्यों गायब हो जाती हैं चर्चित हस्तियां?
पहले जारी रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों की मानें तो हस्तियों के साथ किया गया बर्ताव चीनी सरकार की उसकी सत्ता के लिए किसी भी चुनौती को दूर करने के प्रयास दिखाता है। कारोबारियों के मामले में कहा जाता है कि देश के निजी कारोबारियों के हाथों में अधिक संपत्ति को चीनी सत्ताधारी पार्टी अपने लिए एक संभावित खतरा मानती है। राष्ट्रपति शी जिंनपिंग के कार्यकाल में और विशेष रूप से पिछले कुछ वर्षों में, ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने और उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रवृत्ति बढ़ी है। माना जाता है कि सत्ता का साफ संदेश है कि कोई भी पार्टी से ऊपर या उसकी पहुंच से बाहर नहीं है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox