दिल्ली के इस्कॉन मंदिर पंहुचे बंगाल के राज्यपाल डॉ. बोस दिल्ली में भगवान का आशीष लेने पहुँचे डॉ. बोस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के इस्कॉन मंदिर पंहुचे बंगाल के राज्यपाल डॉ. बोस दिल्ली में भगवान का आशीष लेने पहुँचे डॉ. बोस

-बोले- भक्ति और भगवान की सेवा ही मनुष्य जीवन का परम लक्ष्य

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भौतिक जीवन में धन-संपत्ति, यश, पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति का गौरव व्यक्ति को एक सुखद अनुभूति प्रदान करता है और इसके लिए वह सदैव प्रकृति और परम भगवान के प्रति कृतज्ञ रहता है। हाल ही में रविवार को दिल्ली स्थित श्रीश्री राधा पार्थसारथी इस्कॉन मंदिर में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी वी आनंदा बोस इसी कृतज्ञ भाव से भगवान श्रीकृष्ण से आशीर्वाद लेने पहुँचे।

                  उन्होंने बिल्कुल एक भक्त की तरह भगवान के समक्ष पुष्प एवं प्रसाद अर्पण कर महाआरती की और पूर्ण शरणागत मुद्रा में दोनों हाथ ऊपर करके ‘हरे कृष्ण महामंत्र’ का नाम उच्चारण किया। तत्पश्चात वे इस्कॉन के जीबीसी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज से मिले और मानव समाज की उन्नति के लिए आध्यात्मिक चर्चा की। महाराज ने उपहार स्वरूप उन्हें एक पुस्तक ‘नरसिंहाः द लोस्ट टेंपल्स’ भेंट की।

                 डॉ. बोस ने भगवान कृष्ण से गुरु महाराज के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की और हज़ारों लोगों को आध्यात्मिक प्रेरणा देने के लिए एवं गुरु कृपा बरसाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया क्योंकि कलियुग में नाम उच्चारण अर्थात भक्ति और भगवान की सेवा ही मनुष्य का परम लक्ष्य है।

इस अवसर पर इस्कॉन दिल्ली मंदिर के अध्यक्ष मोहन रूपा दास, इस्कॉन द्वारका के अध्यक्ष प्रद्युम्न प्रिय दास के सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं भक्तजन भी उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox