महाराष्ट में सीएम पद को लेकर सुप्रिया सुले के ब्यान से हलचल तेज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट में सीएम पद को लेकर सुप्रिया सुले के ब्यान से हलचल तेज

-हर नेता अपनी पार्टी का सीएम चाहता है, सुप्रिया सुले ने कहा-इसमें नया कुछ नहीं

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/शिव कुमार यादव/- महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार में सीएम पद को लेकर फिर दावे किए जाने लगे हैं। कुछ दिनों पूर्व राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने कहा था कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का होगा। इसे लेकर राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने सोमवार को कहा कि हर नेता चाहता है कि उसकी पार्टी का सीएम हो, इसमें कुछ नया नहीं है।
                महाराष्ट्र की मौजूदा एमवीए सरकार में शरद पवार नीत राकांपा प्रमुख घटक दल है। उसके अलावा गठबंधन में सीएम उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना और कांग्रेस भी साझेदार है। सुले से जब नागपुर में कुछ पत्रकारों ने धनंजय मुंडे के बयान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह आम बात है। हर पार्टी के कार्यकर्ता व नेता चाहते हैं कि सीएम उनकी पार्टी व उनकी विचारधारा का होना चाहिए। इस मांग में नया कुछ नहीं है।
                 आगामी राज्यसभा चुनाव में महाराष्ट्र में सांसदों व विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर सवाल के जवाब में सुले ने कहा कि ऐसी बातें दुर्भाग्यपुर्ण हैं। राज्य की छह सीटों पर ये चुनाव निर्विरोध होना थे, मतदान की जरूरत नहीं पड़ना चाहिए। सत्तारूढ़ एमवीए ने चार प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं और भाजपा ने तीन। महाराष्ट्र से राज्यसभा की रिक्त हो रही 6 सीटों पर 10 जून को मतदान होने वाला है। उन्होंने कहा कि कुछ एमवीए सदस्यों ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी। उनसे आग्रह किया था कि वे यह चुनाव टालने के लिए कोई तरीका निकालें। अटकलें हैं कि एमवीए के कुछ छोटे सहयोगी दल भाजपा की इस चुनाव में मदद कर सकते हैं? इस पर सुले ने कहा कि इसे गंभीरता से लेना चाहिए और सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं को इस पर विचार करना चाहिए।
                राकांपा सांसद सुले से यह भी पूछा गया कि राकांपा विधायक अनिल देशमुख व नवाब मलिक जेल में बंद हैं, क्या वे राज्यसभा चुनाव में वोट डाल पाएंगे? इस पर सुले ने कहा कि दोनों नेता कुछ भी गलत किए बिना जेल में। हमें न्यायपालिका में भरोसा है और उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा। राकांपा नेता छगन भुजबल दोनों नेताओं को मतदान की सुविधा दिलाने के प्रयासों में जुटे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox