
-रसोई गैस के साथ माचिस की कीमत में भी हुई बढ़ौतरी, दोगुने हुए दाम
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/प्रशांत मिश्रा/- देश में पहले ही मंहगाई की मार झेल रही आम जनता को अब एक और झटका लगने वाला है हालांकि बात कुछ रूपयो की नही है लेकिन फिर भी मंहगाई तो बढ़ी ही है। दरअसल अब ,माचिस की डिब्बी के दाम बढ़ने जा रहे हैं जिसकारण अब चुल्हा जलाना भी मंहगा हो जायेगा। हालांकि अभी तक रसोई गैस की बढ़ी कीमत पर ही हायतौबा मची थी लेकिन अब माचिस के दाम में भी करीब 14 साल दौगुनी बढ़ौतरी होने जा रही है।
जानकारी के मुताबिक 1 दिसंबर से माचिस के दाम 1 रूपए से बढ़कर 2 रूपये हो जायेंगे। कीमत में बढ़ोतरी का ये फैसला ऑल इंडिया चैंबर ऑफ मैर्चेट्स की बैठक में लिया गया है। आपको बता दे कि खाने-पीने की चीजों से लेकर पेट्रोल व डीजल और रसोई गैस तक के दाम आसमान छू रहे हैं। अब हर घर की रसोई में मामूली सी दिखने वाली माचिस भी मंहगी होने जा रही हैं। 14 साल के बाद माचिस की डिब्बी के दाम में बढ़ोतरी होने जा रही हैं। 1 माचिस की डिब्बी की किमत 1 रुपए से बढ़कर 2 रुपए होने जा रही हैं।
बैठक में बताया गया कि माचिस को बनाने के लिए मुख्य तौर पर लाल फास्फोरस, मोम व बाहरी बॉक्स बोर्ड आदि की जरूत पड़ती हैं। इन सभी कच्चे माल के दाम व डीजल में बढ़ोतरी होने की कारण माचिस के दाम में भी बढ़ोतरी की जाएगी।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी