72 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, तीन महिला चोर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-तीन महिला चोरों को दबोचा

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   उत्तर जिला की कोतवाली थाना पुलिस ने सोना-हीरा आभूषण चोरी के एक मामले को महज 72 घंटे के भीतर सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किया गया पूरा सोने-हीरे का नेकलेस और झुमके बरामद कर लिए गए हैं। गिरफ्तार सभी महिलाएं मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली हैं और दिल्ली आकर भीड़भाड़ वाले बाजारों में चोरी की वारदातों को अंजाम देती थीं।

किनारी बाजार में हुई थी वारदात
पुलिस के मुताबिक 28 जनवरी 2026 को योजना विहार निवासी एक महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह चांदनी चौक के किनारी बाजार में अपने सोने-हीरे के गहनों की मरम्मत कराने आई थीं। मरम्मत के बाद जब वह बाजार से बाहर निकलीं, तो उनके बैग से नेकलेस और सोने के झुमके चोरी हो गए।

सीसीटीवी और खुफिया सूचना से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली की एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने बाजार और आसपास के इलाकों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध महिलाएं बैग से गहने निकालते दिखाई दीं। आगे की जांच में उनके भागने के रास्तों और ऑटो-रिक्शा बदलने की गतिविधियों का भी पता लगाया गया। स्थानीय सूत्रों की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि संदिग्ध महिलाएं मयूर विहार के चिल्ला गांव में किराए के कमरे में रह रही हैं।

तीन महिलाओं की गिरफ्तारी, गहने बरामद
पुलिस ने दबिश देकर प्रीति (30) और अनमोल (26) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान नेकलेस के कीमती पत्थर बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने अपने तीसरे साथी सन्नो (32) का नाम बताया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कमरे से शेष सोने-हीरे का नेकलेस और झुमके भी बरामद कर लिए गए।

पुराना गिरोह, कई राज्यों में सक्रियता
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले 10–12 वर्षों से दिल्ली आकर भीड़भाड़ वाले बाजारों में जेबतराशी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं। वारदात के बाद ट्रेन से अपने गांव लौट जाती थीं। पुलिस के अनुसार, इनमें से एक आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुकी है।

पुलिस की कार्रवाई जारी
कोतवाली थाना पुलिस अब आरोपियों के अन्य मामलों से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह ने दिल्ली में और कितनी वारदातें की हैं। बरामद आभूषण पीड़िता को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox