कोरोना से अब तक 5 लाख अमेरिकियों की हुई मौत, बाइडन ने जताया शोक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना से अब तक 5 लाख अमेरिकियों की हुई मौत, बाइडन ने जताया शोक

-युद्धों से ज्यादा जानों का हुआ नुकसान, व्हाइट हाउस में मोमबत्ती जलाकर जताया शोक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/अमेरिका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अमेरिका में कोविड-19 के कारण मारे गए लोगों की संख्या पांच लाख हो गई है। यह संख्या द्वितीय विश्व युद्ध, वियतनाम युद्ध और कोरियाई युद्ध के दौरान मारे गए लोगों की कुल संख्या के बराबर है। अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध में 4,05,000 लोगों, वियतनाम युद्ध में 58,000 और कोरियाई युद्ध में 36,000 लोगों की मौत हुई थी।
अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मारे गए लोगों की संख्या पांच लाख होने के शोक में व्हाइट हाउस में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मौन रखा गया और मोमबत्तियां जलाई गईं तथा आगामी पांच दिन संघीय इमारतों में अमेरिकी झंडों को झुकाए रखने के आदेश दिए गए हैं। बाइडन ने कहा कि अमेरिकियों को इस बड़े दुरूख को सहने का साहस जुटाना होगा।
यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटनश् का अनुमान है कि दिसंबर के मध्य से कोरोना वायरस का टीका लगाए जाने की शुरुआत होने के बावजूद एक जून तक 5,89,000 लोगों की मौत होने की आशंका है। वायरस के कारण मारे गए लोगों की संख्या के मामले में अमेरिका दुनिया में शीर्ष पर हैं। वायरस के कारण विश्वभर में करीब 25 लाख लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 20 प्रतिशत लोगों की मौत अमेरिका में हुई है।
अमेरिका में संक्रमण के कारण पहली मौत फरवरी 2020 में हुई थी। इसके चार महीने बाद यह आंकड़ा एक लाख पहुंच गया। यह संख्या सितंबर में दो लाख, दिसंबर में तीन लाख, इसके करीब एक महीने बाद जनवरी में चार लाख और फरवरी में पांच लाख हो गई। केंटुकी के लेक्जिंगटन में चिकित्सक डॉ रेयान स्टैनटन ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि संक्रमण के कारण इतनी अधिक संख्या में लोगों की मौत होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox