नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मोहन गार्डन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अफ्रीकन नागरिक को 269 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ड्रग्स एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर दिया है और आरोपी की स्कूटी को जप्त कर लिया है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मोहन गार्डन पुलिस के एसआई सुभाष को एक गुप्त सूचना मिली थी जिसमें एक अफ्रिकन नागरिक द्वारा ड्रग्स सप्लाई करने की बात कही गई थी। इस मामले में मोहन गार्डन थाना एसएचओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई सुभाष, एएसआई मनोज, सिपाही हरदेव व सिपाही संदीप की टीम बनाकर आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने ओसवाल चैक, मोहन गार्डन के समीप अपना जाल बिछाया और सूचना के आधार पर एक नाइजीरियन नागरिक को रुकने का इशारा किया। जब पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 269 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन ड्रग्स बरामद की। पुलिस ने आरोपी की पहचान पॉल अबुका ओकाफोर पुत्र ओकासा, अमंब्रा स्टेट, नाइजीरिया के रूप में की है। पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ गहनता से जांच कर रही है।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी