नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- अंतरिक्ष में हर दिन कोई न कोई रहस्यमयी खगोलिय घटना होती रहती हैं। हमारे सौर परिवार में कई बार इस तरह की घटनाऐं देखने को मिल जाती हैं। 24 जून को 18 साल बाद आकाश में एक बार फिर एक अद्भुत नजारे के संयोग बन रहे हैं। आज अंतरिक्ष में हमारो सौर परिवार के पांच ग्रह एक अद्भुत नजारा पेश कर रहे है। बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को हम दूरबीन की मदद से आज एक लाइन में देख सकते हैं। अंतरिक्ष में इस घटना को ग्रहों का परेड निकालना कहते है। खगोलविद इस घटना को ग्रहों का संयोग व संगम कहते हैं। इनमें से कुछ ही हम देख या महसूस कर पाते हैं। ज्यादातर घटनाओं के बारे में तो पता ही नहीं चलता है।
जून की शुरुआत से ही बना हुआ है अद्भुत नजारा
आसमान में यह दुर्लभ और अद्भुत नजारा जून की शुरुआत से ही बना हुआ है। इस नजारे को सुबह-सुबह देखा जा सकता है। आज यह नजारा बेहद खास हो सकता है। शुक्र और मंगल के बीच घटता हुआ अर्धचंद्र भी दिखाई देगा। इस नजारे को देखने के लिए सबसे अच्छी जगह पूर्व की तरफ क्षितिज में है और इस नजारे को दूरबीन से देख सकते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, बुध नहीं दिखे तो निराश होने की जरूरत नहीं है। अगर चार ग्रह भी एक साथ दिखते हैं, तो एक खूबसूरत नजारा होगा।
2040 में बनेगा यह संयोग
इन ग्रहों को अंतिम बार 2004 में एक सीधी रेखा में देखा गया था। अब यह ग्रह फिर 18 साल बाद 2040 में एक साथ नजर आएंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर मौसम साफ रहता है तो ये ग्रह एक सीध में आसानी से देखे जा सकते हैं। हालांकि, अगले कुछ महीनों में इनके बीच की दूरी बढ़ती जाएगी। सितंबर तक शुक्र और शनि इस संगम से बाहर हो जाएंगे।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी