130 धावकों ने दिखाई फिटनेस और टीम भावना की मिसाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-गुरुग्राम में जोश और उत्साह के साथ आयोजित हुआ रनिंग इवेंट -रनाथॉन 2026 में BRGians का शानदार प्रदर्शन

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  गुरुग्राम के सेक्टर-63ए में रविवार सुबह आयोजित रनाथॉन 2026 में उत्साह, ऊर्जा और फिटनेस का अनोखा माहौल देखने को मिला। इस बड़े रनिंग इवेंट में शहर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों धावकों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस का संदेश दिया। कार्यक्रम में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) के धावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

130 BRGians ने विभिन्न श्रेणियों में लगाई दौड़
प्रतिष्ठित रनाथॉन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के लगभग 130 धावकों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 16 किलोमीटर जैसी अलग-अलग श्रेणियों में दौड़ लगाई। सुबह जब दौड़ की शुरुआत हुई तो स्टार्ट लाइन पर धावकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। BRG के सदस्य एक समान टीम टी-शर्ट पहनकर दौड़ में शामिल हुए और टीम भावना के साथ फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

कई धावकों ने हासिल किए शानदार स्थान
प्रतियोगिता के दौरान BRG के धावकों ने कई श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
1600 मीटर दौड़ में सुनक्ष सांगवान ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पक्ष सांगवान दूसरे स्थान पर रहे।
5 किलोमीटर दौड़ में सूरज सिंह बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं 16 किलोमीटर दौड़ में हेमंत ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर टीम का नाम रोशन किया।

फिटनेस के प्रति लोगों को प्रेरित करना है उद्देश्य
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के संचालक दीपक छिल्लर ने बताया कि समूह का मुख्य उद्देश्य समाज में फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो गया है और ऐसे आयोजन लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करते हैं। BRG के धावक देश के विभिन्न शहरों में आयोजित मैराथन और रनिंग प्रतियोगिताओं में नियमित रूप से भाग लेते हैं।

दिल्ली और नोएडा के कार्यक्रमों में भी रही BRG की भागीदारी
इसी दिन दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित एसबीआई दिल्ली ग्रीन हाफ मैराथन में भी BRG की खास मौजूदगी रही। इस कार्यक्रम में डॉ. किरण छिल्लर और दीपक छिल्लर को एंबेसडर के रूप में आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने धावकों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों की ओर से दोनों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

वहीं नोएडा में आयोजित एक अन्य मैराथन कार्यक्रम में भी BRG की सक्रिय भागीदारी रही, जहां शमशेर सिंह के नेतृत्व में आयोजित दौड़ में समूह के धावकों ने फिटनेस के प्रति अपना समर्पण दिखाया।

BRG समूह को मिला सम्मान
रनाथॉन 2026 के दौरान BRG समूह को उनकी सक्रिय भागीदारी और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आयोजकों द्वारा समूह को मोमेंटो देकर सम्मानित किए जाने पर पूरे समूह में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox