10 साल में आप-दा सरकार ने नही मिलने दिया दिल्लीवालों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

10 साल में आप-दा सरकार ने नही मिलने दिया दिल्लीवालों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ

-कट्टर बेईमान, शीशमहल, आपदा सरकार जैसे शब्दों से पीएम मोदी ने कसा आप पर तंज.

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/अनीशा चौहान/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्लीवासियों को 4,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ के संकल्प के तहत दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गीवायिं के लिए बनाए गए 1675 फ्लैट्स की चाबियां सौंपी। इसके साथ ही उन्होन ेडीयू के वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला रखी और  पीएम मोदी ने द्वारका में सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का अद्घाटन किया। इससे हटकर पीएम मोदी ने दिल्लीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की आपदा सरकार ने पिछले 10 साल से दिल्लीवासियों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नही मिलने दिया। दिल्ली सरकार पर कट्टर बेईमान, शीशमहल, आपदा सरकार जैसे शब्दों के संबोधन से तंज कसा।

’2025 में हमारी भूमिका सशक्त होगी’
पीएम मोदी ने कहा, ये साल को भारत का बड़ा मैन्युफैक्चिरंग हब बनाने का वर्ष होगा। 2025 में हमारी भूमिका सशक्त होगी। हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं। आज जिन योजनाओं को शिलान्यास और उद्घाटन हुआ है, उसमें गरीबों के लिए घर हैं। मैं सभी भाईयों, बहनों ,माताओं को बधाई देता हूं। उन्हें झुग्गी बस्ती की जगह अपना घर होगा। जिन्हें ये घर मिले हैं स्वाभिमान और आत्मसम्मान का घर है। आपकी खुशी का उत्सव का हिस्सा बनने ही आया हूं।

’अशोक विहार में यादें ताजा होना स्वाभाविक’
अशोक विहार के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ’आज जब मैं यहां आया हूं, तो कई पुरानी यादें याद आना स्वाभाविक है। जब देश इंदिरा गांधी की तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा था, तो मेरे जैसे कई लोग जो भूमिगत आंदोलन का हिस्सा थे, उनके लिए अशोक विहार एक रहने की जगह हुआ करती थी…
देश भली-भांति जानता है कि मोदी ने कभी अपने लिए घर नहीं बनाया। मैं भी कोई शीशमहल बना सकता था लेकिन मेरे लिए तो मेरे देशवासियों को पक्का घर मिले यही एक सपना था।
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज
पीएम मोदी ने बिना नाम लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैंने कभी अपने लिए घर नहीं बनाया। मैं भी शीशमहल बना सकता था। लेकिन मोदी का सपना है कि हर गरीब को घर मिले। लेकिन मेरे लिए तो मेरे देशवासियों को पक्का घर मिले यही सपना था। आप जब लोगों के बीच जाएं मिलें, अभी भी झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों से वादा करके आना, मेरे लिए आप ही मोदी हैं। आज नहीं तो कल उन्हें पक्का घर मिलेगा। इन घरों में वो सुविधाएं हैं जो गरीब परिवारों को चाहिए। हम यहीं रुकने वाले नहीं हैं। दिल्ली में ऐसे 3000 और घरों का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है।

दिल्ली सरकार पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने दिल्ली की आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, शिक्षा पर एक तरफ केंद्र सरकार की पहल है, वहीं, इस राज्य सरकार का कोरा झूठ भी है। राज्य सरकार ने यहां की स्कूली शिक्षा को बहुत नुकसान पहुंचाया है। हालत ये है कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत भारत सरकार ने जो पैसे दिए, ये दिल्ली में ऐसी सरकार बैठी है जो दिल्ली के बच्चों के भविष्य की परवाह नहीं करती। जो पैसे शिक्षा के लिए भारत सरकार देती है, उसमें से आधे पैसे भी पढ़ाई के लिए खर्च नहीं कर पाए।

’कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आपदा में धकेल दिया’
प्रधानमंत्री ने ।।च् सरकार पर हमला करते हुए कहा, ’बीते दस वर्षों से एक दिल्ली एक बड़ी आपदा से घिरी है। अन्ना हजारे जी को सामने करके कुछ कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आपदा में धकेल दिया। शराब के ठेकों में घोटाला, बच्चों के स्कूल में घोटाला, गरीबों के इलाज में घोटाला, प्रदूषण से लड़न के नाम पर घोटाला, भर्तियों में घोटाला… ये लोग दिल्ली के विकास की बात करते थे लेकिन ये लोग आप आपदा बनकर दिल्ली पर टूट पड़े हैं।

’ये लोग खुलेआम करते हैं भ्रष्टाचार’
उन्होंने कहा, ये लोग खुलेआम भ्रष्टाचार करते हैं और खुलेआम उसका महिमामंडन करते हैं, एक तो चोरी उसपर से सीनाजोरी। इसलिए दिल्ली वालों ने आपदा के विरूद्ध जंग छेड़ दी है, दिल्ली का वोटर दिल्ली को आपदा से मुक्त करने की ठान चुका है। दिल्ली का हर नागरिक कह रहा है, दिल्ली का हर बच्चा कह रहा है, दिल्ली की हर गली से आवाज आ रही है, आपदा को नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे…।

आप ने आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दी’
पीएम मे कहा, मैं तो दिल्ली वालों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली ’आयुष्मान भारत’ योजना का लाभ देना चाहता हूं। आप-दा सरकार को दिल्ली वालों से बड़ी दुश्मनी है। पूरे देश में आयुष्मान योजना लागू है, लेकिन इस योजना को आप-दा वाले यहां (दिल्ली) लागू नहीं होने दे रहे। इसका नुकसान दिल्ली वालों को उठाना पड़ रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox